1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ही नाम से पिता-पुत्र ने बनाई 2 फिल्में, दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, फरहान अख्तर ने आप की अदालत में खोले राज

एक ही नाम से पिता-पुत्र ने बनाई 2 फिल्में, दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, फरहान अख्तर ने आप की अदालत में खोले राज

Farhan Akhtar in Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड स्टार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और राइटर फरहान अख्तर देश के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे।

Farhan Akhtar- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE- INDIA TV फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने इंडिया टीवी के प्रोग्राम 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के तीखे सवालों के जवाब दिए। साथ ही बतौर कलाकार अपने करियर के इतने सालों में हुए मजेदार किस्सों पर भी खुलकर बात की। साथ ही ये अपनी फिल्म डॉन को लेकर भी बताया कि क्यों उन्होंने अपने पिता की लिखी कहानी डॉन को एक बार फिर बनाया और शाहरुख खान को इतिहास रच दिया। बता दें कि फरहान ने शाहरुख खान के साथ साल 2006 में डॉन बनाई थी। इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले फरहान ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें इस अपने पिता की लिखी फिल्म जिसमें अमिताभ बच्चन ने ऐतिहासिक किरदार निभाया था, फिर से बनाने का आइडिया आया।

1 ही नाम से दोबारा बनाई फिल्म

फरहान ने बताया कि 'मुझे डॉन फिल्म काफी पसंद थी। ये एक ऐसी कहानी थी जो मुझे उत्साहित करती थी। इसके चलते मैंने इसे बनाने का फैसला लिया था।' फरहान अख्तर की फिल्म डॉन में शाहरुख खान ने काम किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इतना ही नहीं ये फिल्म भी अमिताभ बच्चन वाली डॉन की ही तरह पॉपुलर भी हुई थी। इसी फिल्म के साथ फरहान ने आप की अदालत में अपनी जिंदगी के तमाम अनुभवों को साझा किया। साथ ही ये भी बताया कि उनके पिता के साथ कैसा रिश्ता रहा है। 

अपने पिता से बात करने में क्यों घबराते हैं फरहान?

फरहान ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत में ये भी बताया कि वे अपने पिता के काफी करीब हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अपने पिता से हिंदी में बात करने से घबराते हैं। फरहान बताते हैं, 'मैं कोशिश करता हूं कि अपने पिता से अंग्रेजी में बात करूं। क्योंकि मुझे डर लगता है कि कहीं उनके सामने कोई गलती नहीं कर दूं। हालंकि उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारा तलफ्फुस अच्छा है और तुम हिंदी में क्यों नहीं बात करते। लेकिन मैं काफी सहमा रहता हूं क्योंकि भाषा पर जो उनकी पकड़ है वो कमाल है।' बता दें कि फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज की तैयारी कर रहे है। ये फिल्म भारतीय सेना के जांबाज जवानों की वीरगाथा की कहानी है जो चीनी सैनिकों को तिनकों की तरह रौंदकर इतिहास रच चुके हैं। 

Latest Bollywood News