A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के फैन बने फिनलैंड के राष्ट्रपति, भारत यात्रा से पहले देखी फिल्म, अब 'धुरंधर 2' का है इंतजार

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के फैन बने फिनलैंड के राष्ट्रपति, भारत यात्रा से पहले देखी फिल्म, अब 'धुरंधर 2' का है इंतजार

अलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के कहने पर 'धुरंधर' देखी। उन्होंने फिल्म की आतंकवाद से लड़ने की थीम की तारीफ की और कहा कि वह इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Dhurandhar 2- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@ANI_TRENDING,RANVEERSINGH अलेक्जेंडर स्टब और रणवीर सिंह

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की सलाह पर भारत आने से पहले फिल्म 'धुरंधर' देखी थी। स्टब, जो अभी भारत दौरे पर मुंबई में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की टेररिज्म से लड़ने की थीम बहुत पसंद आई और अब वे इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिनलैंड के राष्ट्रपति को धुरंधर 2 की रिलीज का इंतजार

ANI को दिए एक इंटरव्यू में स्टब ने कहा, 'भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझे धुरंधर देखने का सुझाव दिया था और मैंने देखा। बेशक यह उस फिल्म की कहानी का एक हिस्सा था। आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने में खुशी है और 19 मार्च को सीक्वल देखने का इंतजार है।' उनका यह बयान उस दिन आया है, जब धुरंधर: द रिवेंज का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर यूनिवर्स के अगले चैप्टर की शानार झलकियां देखने को मिली। सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 के ट्रेलर को बहुत ही अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

धुरंधर: द रिवेंज ट्रेलर

3 मिनट और 25 सेकंड के इस ट्रेलर से पता चलता है कि रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के अपने रोल में फिर से नजर आएंगे। ट्रेलर में यह भी देखने को मिलता है कि गैंगस्टर रहमान डकैत की मौत के बाद, जिसका रोल अक्षय खन्ना ने पहली फिल्म में किया था। उसके बाद हमजा कराची के ल्यारी में पावर में आ गया है और 'ल्यारी का बादशाह' बनकर उभरा है। फिल्म में आर माधवन स्ट्रेटेजिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल और संजय दत्त SP चौधरी असलम के रोल में हैं। टैगलाइन 'हौसला, ईधन, बदला' बदले की कहानी की ओर इशारा करती है। धुरंधर 2 दुनिया भर में 19 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढे़ं-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना की मौत से शोक में डूबेगा विरानी परिवार? मिहिर-तुलसी को लगेगा झटका

अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट पर अली गोनी का रिएक्शन, यूट्यूबर की हालत पर जताई चिंता, ट्रोल्स पर साधा निशाना

Latest Bollywood News