1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को घेरा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को घेरा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में लग गई है।

rohit shetty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ITSROHITSHETTY रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग

महाराष्ट्र| बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। देर रात हुई इस घटना के बाद उनके घर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव एंगल से जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभी तक अज्ञात हमलावरों के हमले के पीछे का मकसद पता नहीं चला है। गनीमत की बात ये है कि अभी तक इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग

मुंबई पुलिस ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना देर रात करीब 3 बजे हुई। इन अज्ञात हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। वहीं, रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस के आला अधिकारी, जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जाए, जिससे पूरी घटना की सच्चाई साफ तौर पर पता चल सके। 

रोहित शेट्टी के घर बाहर भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग घटना की पुष्टि करते हुए अहम जानकारी देते हुए कहा, 'बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है। हम सभी संभावित पहलुओं से इसकी गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि अज्ञात हमलावरों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।' जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस पूरे इलाके में फैली हुई नजर आ रही है। इस मामले पर अभी तक रोहित शेट्टी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढे़ं-

Latest Bollywood News