1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करोड़पति बन गई गोविंदा की 'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन, एक्टिंग छोड़ बनीं बिजनेस वुमन, समय के साथ हो गईं और भी ग्लैमरस

करोड़पति बन गई गोविंदा की 'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन, एक्टिंग छोड़ बनीं बिजनेस वुमन, समय के साथ हो गईं और भी ग्लैमरस

'आंखें' फिल्म में गोविंदा के साथ नजर आईं एक्ट्रेस रितु शिवपुरी ने सिर्फ हिंदी ही नहीं कन्नड़ फिल्मों में भी किस्मत आजमाई। बॉलीवुड में एंट्री करते ही उन्हें करिश्मा की हमशक्ल का टैग मिल गया। अब सालों से अभिनेत्री बड़े पर्दे से दूर हैं। इस बीच उनकी हालिया तस्वीरें चर्चा में हैं, जिनमें वह बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रही ह

ritu shivpuri- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/ULTRA BOLLYWOOD गोविंदा, रितु शिवपुरी।

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार आए, जिन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री तो धमाकेदार की, लेकिन इनका करियर कुछ ही फिल्मों तक सिमट कर रह गया। बॉलीवुड में इनकी एंट्री जितनी धमाकेदार रही, इंडस्ट्री से गायब होना उतना ही हैरान करने वाला रहा। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं रितु शिवपुरी, जिन्होंने 90 के दशक में कईयों को अपना दीवाना बना दिया था। कमाल की अदाकारी और खूबसूरती के चलते वह कई बड़ी हसीनाओं पर भारी पड़ने लगी थीं। लेकिन, धमाकेदार आगाज के बाद भी वह धीरे-धीरे कब बड़े पर्दे से गायब हो गईं किसी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। रितु शिवपुरी अब एक्टिंग जगत से दूर बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमा रही हैं और करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।

सुपरहिट फिल्म से किया डेब्यू

रितु शिवपुरी ने 33 साल पहले रिलीज हुई 'आंखें' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में गोविंदा लीड रोल में थे। उनके साथ इस सुपरहिट फिल्म में चंकी पांडे, रागेश्वरी, शिल्पा शिरोडकर और शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे। इस दौरान रितु शिवपुरी की उम्र महज 17 साल थी। हालांकि, आंखें के बाद रितु शिवपुरी किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं, जो आंखें जैसी सफलता को दोहरा पाई हो।

मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले रितु शिवपुरी मॉडलिंग करती थीं। इसी दौरान फिल्मेकर पहलाज निहलानी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने रितु को 'आंखें' में रोल ऑफर कर दिया। पहली ही फिल्म में रितु शिवपुरी उस दौर के सुपरस्टार गोविंदा की हीरोइन बन गईं। ये फिल्म सुपरहिट रही और रितु शिवपुरी पर फिल्माया गाना 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' भी हिट रहा। इस गाने ने उन्हें अलग ही पहचान दी। लेकिन, उन दिनों रितु शिवपुरी की तुलना करिश्मा कपूर से होने लगी। कई ने ये  भी मानना शुरू कर दिया कि उनकी शक्ल काफी हद तक करिश्मा कपूर से मिलती है।

टीवी पर आजमाई किस्मत

रितु शिवपुरी के लिए धीरे-धीरे बॉलीवुड में राह मुश्किल होने लगी, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। लेकिन फिर उन्होंने टीवी में भी किस्मत आजमाई। वह टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'नजर', 'विष' और 'करणजीत कौरः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' में नभी नजर आईं। अब रितु शिवपुरी लंबे समय से किसी फिल्म, सीरीज या टीवी शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उकी ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं, जिनसे पता चलता है कि समय के साथ रितु शिवपुरी और भी ग्लैमरस हो चुकी हैं।

एक्टिंग छोड़ बनीं बिजनेस वुमन

90 के दशक का जाना-माना चेहरा रहीं रितु शिवपुरी अब बिजनेस वर्ल्ड का मशहूर नाम बन चुकी हैं। रितु शिवपुरी ने एक्टिंग जगत से दूरी बनाने के बाद 2006 में हरि वेंकट से शादी कर ली, जो बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद रितु बॉलीवुड से लगभग गायब ही हो गईं। शादी के बाद उनके दो बच्चे बेटी समारा और बेटा रोहैल हुए। एक्टिंग से दूर होने के बाद रितु शिवपुरी ने ज्वेलरी डिजाइनिंग का काम शुरू किया, जिसने उनकी किस्मत चमका दी। मौजूदा समय में वह करोड़ों की मालकिन हैं और पति के बिजनेस में भी हाथ बटाती हैं।

ये भी पढ़ेंः धुरंधर स्टार सारा अर्जुन का पुराना वीडियो वायरल, बोलीं- दीपिका-आलिया पसंद, मगर नहीं लेना जगह
घर है या किसी फिल्म का सेट? अपारशक्ति खुराना का महल जैसा घर देखकर चौंकीं फराह, बेहद फैंसी है वॉशरूम और गैलरी

Latest Bollywood News