A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल में जुनून-हाथ में बंदूक', फौजी बन छाए इमरान हाशमी, ग्राउंड जीरो का ट्रेलर देख नम हो जाएंगी आंखें

'दिल में जुनून-हाथ में बंदूक', फौजी बन छाए इमरान हाशमी, ग्राउंड जीरो का ट्रेलर देख नम हो जाएंगी आंखें

ग्राउंड जीरो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें इमरान हाशमी का जबरदस्त और धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है। इमरान फिल्म में BSF डिप्टी कमांडेंट के रोल में नजर आ रहे हैं।

Emraan Hashmi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM फौजी बन छाए इमरान हाशमी

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कश्मीरी आतंकवादी की काली करतूत का सच दिखाया गया है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग और देशभक्ति की भावना को बहुत ही अच्छे से पेश किया गया है। रोमांटिक हीरो और विलेन के बाद अब इमरान हाशमी फौजी के किरदार में धमाका करने वाले हैं। पिछले काफी समय से इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की चर्चा जोरों पर हैं। ट्रेलर देखकर इतना तो साफ हो चुका है कि यह फिल्म फौज के एक रियल ऑपरेशन पर बेस्ड है।

फौजी बन इमरान हाशमी ने जीता दिल

जंग के माहौल में हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी देखने को मिलने वाली है। 'ग्राउंड जीरो' के मेकर्स पिछले कुछ समय से लगातार पोस्टर्स और टीजर के जरिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वहीं इमरान हाशमी असल जिंदगी के BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में बहुत ही बेहतरीन लग रहे हैं। उनका ये नया अंदाज लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन इतना दमदार है कि यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्रेलर में वह कहते हैं, 'अब प्रहार होगा। एक ऐसा सिपाही जो अब और बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि करारा जवाब देगा।'

दिल-दिमाग में बस जाएगा ये डायलॉग

ग्राउंड जीरो के ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही दमदार है, जिसे सुन किसी के भी दिल में देशभक्ति जाग जाएगी। इमरान हाशमी बीएसएफ अफसर के रोल में बहुत ही दमदार लग रहे हैं। वहीं सई ताम्हणकर का किरदार भी चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर खत्म हो जाने के बाद भी जो बात दिल-दिमाग में गूंजती रहती है, वो है उस अनजाने दुश्मन की डरावनी आवाज, एक ऐसा खतरा... जो दिखता नहीं है, पर हर पल महसूस होता है। 'लक्ष्य' जैसी दमदार फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर्स 'ग्राउंड जीरो' से तहलका मचाने को तैयार हैं।

सिनेमाघरों में 25 अप्रैल को होगा धमाका

'ग्राउंड जीरो' एक्सेल एंटरटेनमेंट का दमदार प्रोजेक्ट है, जिसे प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News