1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लड़कियां मेरे पास नहीं आतीं', खलनायक बनके बिगड़ी एक्टर की इमेज, सोशल मीडिया ने सुधारी

'लड़कियां मेरे पास नहीं आतीं', खलनायक बनके बिगड़ी एक्टर की इमेज, सोशल मीडिया ने सुधारी

गुलशन ग्रोवर ने अर्चना पूरन सिंह से बात करतेहुए अपने फिल्मी करियर, निजी जिंदगी और ऑन-स्क्रीन इमेज पर खुलकर बात की और कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि एक समय था था जब लड़कियां उनसे दूर भागा करती थीं।

Gulshan Grover- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GULSHANGROVER गुलशन ग्रोवर।

गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं और अपने अभिनय के दम पर दशकों से स्क्रीन पर छाए हुए हैं। लेकिन, अपने करियर में उन्हें लेडी फैन्स नहीं मिलीं। इसकी सबसे बड़ी वजह थी उनके खलनायक के किरदार। हाल ही में  गुलशन ग्रोवर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी  के घर पहुंचे, जहां उन्होंने सेलिब्रिटी कपल से बातचीत के दौरान अपना दर्द बयां किया। गुलशन अर्चना और परमीत के व्लॉग का हिस्सा बने और इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके किरदारों ने स्क्रीन के बाहर भी लोगों को डराया।

दूर भागती थीं लड़कियां

गुलशन ग्रोवर ने अर्चना पूरन सिंह से बात करतेहुए अपने फिल्मी करियर, निजी जिंदगी और ऑन-स्क्रीन इमेज पर खुलकर बात की और कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि एक समय था था जब लड़कियां उनसे दूर भागा करती थीं। उनके साथ ऐसा इसलिए होता था, उनके किरदारों के चलते लोग असल जिंदगी में भी खलनायक मान लेते थे। उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे शख्स का रोल निभाया जो लड़कियों को परेशान करता है और उनके इन किरदारों का असर उनकी इमेज पर भी हुआ। 

'लड़कियां मेरे पास आने से डरती थीं'

बातचीत के दौरान परमीत सेठी ने गुलशन ग्रोवर से पूछा कि क्या कभी ऐसा हुआ कि लड़कियां उनके पास आने से डरी हों? गुलशन ने इस पर तुरंत हामी भरी और मुस्कुराते हुए बोले,'जब तक सोशल मीडिया का जमाना नहीं था, कोई लड़की मेरे पास नहीं आती थी क्योंकि लोगों को लगता था कि जो उन्होंने पर्दे पर देखा वही असल जिंदगी में भी है।' उन्होंने बताया कि उनके निगेटिव किरदार लोगों के मन में ऐसे बैठ गए कि उन्हें सच में 'बैड मैन' समझना शुरू कर दिया।

सुनाया मजेदार किस्सा

गुलशन ग्रोवर ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया के चलन के बाद चीजें उनके लिए धीरे-धीरे बदलने लगीं। लोगों का नजरिया भी उन्हें लेकर बदल गया। उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया और कहा, 'सोशल मीडिया के आने के बाद मैं एक पार्टी में पहुंचा। उस पार्टी में अर्चना भी मुझसे मिलीं और मैंने उसे हग किया, इस दौरान किसी ने उन्हें देखा तो पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि अरे फिल्म में तो ये भाग रही थी और यहां गले मिल रही है, क्या बकवास है ये। फिर धीरे-धीरे लोगों को समझ आने लगा कि ये सिर्फ एक किरदार निभा रहा है।'

Latest Bollywood News