1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां अलग पर बाप एक! डेविड धवन स्टाइल में वरुण का डबल धमाका, 'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर में गोविंदा की 'सैंडविच' वाला तड़का

मां अलग पर बाप एक! डेविड धवन स्टाइल में वरुण का डबल धमाका, 'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर में गोविंदा की 'सैंडविच' वाला तड़का

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser Out: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी मजेदार और फनी है। पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर इस फिल्म लीड एक्ट्रेस हैं।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai- India TV Hindi
Image Source : STILL FROM TEASER पूजा, वरुण और मृणाल।

बॉलीवुड के 'मसाला फिल्म' किंग डेविड धवन एक बार फिर अपने बेटे वरुण धवन के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस पिता-बेटे की जोड़ी की तीसरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 7 सेकंड के इस मजेदार वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें आधुनिक तकनीक AI का बहुत ही रचनात्मक और हास्यप्रद तरीके से इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होने वाला है।

टीजर की दिलचस्प शुरुआत और कहानी की झलक

टीजर की शुरुआत दो नन्हे बच्चों के बीच होने वाली एक मजेदार बातचीत से होती है। ये दोनों बच्चे साथ बैठकर अपनी-अपनी माताओं के बारे में बात कर रहे होते हैं। मामला तब दिलचस्प मोड़ लेता है जब दोनों अपने पिता का नाम बताते हैं और उन्हें एहसास होता है कि उनके पिता का नाम और उनका जन्मदिन एक ही है। बच्चों का यह शक कि कहीं उनके पापा एक ही तो नहीं? फिल्म के मुख्य प्लॉट की ओर इशारा करता है। फिल्म का प्लॉट देख साफ है कि ये एक लव ट्रायंगल होने वाली है, इसके साथ ही फिल्म के टीजर ने गोविंदा, रवीना टंडन और महिमा चौधरी की फिल्म 'सैडविच' की याद दिला दी, जिसकी कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। इसी के साथ टीजर में वरुण धवन का मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ जबरदस्त रोमांस और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है। फिल्म पूरी तरह से उस 'विंटेज' स्टाइल में नजर आ रही है, जिसके लिए डेविड धवन और 90 के दशक की गोविंदा-अक्षय कुमार की फिल्में जानी जाती थीं। इसमें भरपूर शरारत, कंफ्यूजन, म्यूजिक और रोमांस का तड़का लगाया गया है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया और कलाकारों का जादू

फिल्म की पहली झलक देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर लोग वरुण के साथ मृणाल और पूजा की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि इतने छोटे बच्चों का अपने पिता की असलियत का पता लगा लेना 'आज के जमाने' की स्मार्टनेस को दर्शाता है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें पुरानी कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाएगी। मौनी रॉय भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिससे फिल्म की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है।

रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव

फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है। पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसकी लोकप्रियता और दर्शकों की मांग को देखते हुए अब इसे पहले रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' अब अगले महीने, यानी 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल की सबसे बड़ी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla New Song: अक्षय कुमार संग जमी वामिका की जोड़ी, मिथिला संग दिखी क्यूट बॉन्ड, रिलीज होते ही रंग जमा रहा 'ओ सुंदरी'

Akhiri Sawal Teaser: गांधी और हेडगेवार की अनसुनी मुलाकात, जिसने बदला भारत का इतिहास, अब संजय दत्त दिखाएंगे इसकी झलक

Latest Bollywood News