बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने स्टाइल, चार्मिंग लुक और बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत की वहज से वो इतने पॉपुलर हैं कि उनके बर्थ डे पर #HappyBirthdayVarunDhawan ट्रेंड कर रहा है। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है। फिल्हाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके चलते उन्होंने अपमा जन्मदिन भी बवाल के सेट पर मनाया है।
बर्थडे के दिन फिल्म के क्रू ने एक्टर को खास सरप्राइज दिया। इसके लिए उन्हें सुबह 5 बजे उठना पड़ा। एक्टर ने इस सेलिब्रेशन से जुड़ी एक तस्वीर भी इंस्टा पर शेयर की है।
उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है ये मेरा कोई 16 साल वाला जन्मदिन नहीं है, लेकिन इस बर्थ डे पर काम करते हुए खुशी हो रही है। पिछले दो जन्मदिन घर पर बिताए हैं, ऐसे में अब सुबह 5:30 बजे उठकर नितेश तिवारी (@niteshtiwari22) के सेट पर रिपोर्ट करना मुझे अच्छा लगा है। फिल्म 'बवाल' को लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। 'जुग-जुग जियो' और भेड़िया भी रिलीज के लिए तैयार है।
एक्टर ने फोटो शेयर करने के साथ इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए फिल्म की कास्ट और क्रू को थैंक्स भी कहा है।
Image Source : inst/varun dhawanvarun dhawan
आपको बता दें कि वरुण धवन ने अभिनय के सफर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला, लेकिन इससे पहले करण जौहर के साथ 'माई नेम इज खान' (2010) में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। डेविड धवन के बेटे वरुण ने विदेश से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनके भाई रोहित भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वे फिल्म डायरेक्टर हैं।
Image Source : inst/varun dhawanvarun dhawan
पर्सनल लाइफ की बात करें तो वरुण धवन ने पिछले साल ही डिजाइनर नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों स्कूल में साथ में थे और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।
वरुण धवन ने कई हिट फिल्में दी हैं। वो मैं तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, दिलवाले, ढिशूम, जुड़वा, एबीसीडी 2, सूई धागा, बदलापुर और अक्टूबर जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
Latest Bollywood News