1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक तलाक तलाक और फिर आया कानून जिसने बदल दी लाखों जिंदगियां, हक फिल्म के टीजर में दिखी असली लड़ाई

तलाक तलाक तलाक और फिर आया कानून जिसने बदल दी लाखों जिंदगियां, हक फिल्म के टीजर में दिखी असली लड़ाई

फिल्म 'हक' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी शाह बानो केस की तरह है जो तीन तलाक के मुद्दे को एड्रेस करती है।

Imran Hashmi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@YOUTUBE इमरान हाशमी

फिल्म 'हक' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी शाह बानो केस की तरह है जो तीन तलाक के मुद्दे को एड्रेस करती है। 

तलाक तलाक तलाक... ये वो तीन शब्द हैं जिन्हें सुनकर लाखों महिलाओं की जिंदगी के मायने बदल गए। इन्ही शब्दों ने कई औरतों को यातना के ऐसे दलदल में धकेला जिनकी कहानियां सालों से देशभर के तमाम पुलिसखानों की शिकायतों में दर्ज हैं। लेकिन फिर एक कानून आता है और महिलाओं के लिए ये यातना के तीनों शब्दों के दर्द को गायब कर दिया। इसी कहानी को बताने वाली है इमरान हाशमी की ये फिल्म 'हक' जिसका टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम ने लीड रोल निभाया है। 

सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्ट की फिल्म

फिल्म राइटर और डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी शाह बानो केस की तरह है जहां एक इंसान अपनी पत्नी को एक दिन अचानक तलाक दे देता है। इस्लाम धर्म के नियम के हिसाब से इंसान एक से ज्यादा शादी कर सकता है। साथ ही तीन बार तलाक बोलकर तलाक भी दे सकता है। लेकिन शाह बानो के पति ने जब तलाक दिया तो उन्होंने अपने हक और न्याय  के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। बड़ा केस बना और इतिहास में दर्ज हो गया। साल 1985 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शाह बानो के हक में पड़ा। इसी तरह फिल्म 'हक' की कहानी है। 

7 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

हक फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी जिसकी कहानी रीषु नाथ ने लिखी है। फिल्म में इमरान हाशमी, यामी गौतम और शीबा चड्डा नजर आने वाली हैं। हक एक कोर्टरूम ड्रामा है जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाहबानो बेगम के ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट केस से प्रेरित है, जिसने भारत में महिला अधिकारों, पर्सनल लॉ और संवैधानिक न्याय पर बातचीत को एक नई दिशा दी। यह फिल्म एक ऐसी महिला के भावनात्मक और कानूनी सफर को दर्शाती है जिसका जीवन विश्वासघात से उथल-पुथल हो जाता है और उसे अदालतों के ज़रिए सम्मान पाने की कोशिश करनी पड़ती है। आज भी ये केस महिलाओं के सशक्तिकरण के सफर में अहम पड़ाव माना जाता है। 

आगे जाकर इसी पर बना कानून

साल 2019 में सरकार ने एक तीन तलाक नाम का बिल पास किया है। इस बिल में तीन तलाक को गैरकानूनी और गैरजमानती ऑफेंस बताया गया है। अब तीन तलाक देश में गैरकानूनी है। लेकिन शाहबानो बेगम नाम की महिला की लड़ाई काफी प्रेरणादायी रही है। लोग आज भी इस कहानी की बात करते हैं। ये केस एक मिसाल है। अब यही केस बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। 

ये भी पढ़ें- बाहुबली से लेकर ओम शांति ओम तक, ये फिल्म इस हफ्ते सिनेमाघरों में होंगी री-रिलीज, ये रही पूरी लिस्ट

सिनेमाघरों में खूब काटा गदर, अब ओटीटी के लिए तैयार है इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म, 800 करोड़ का बनाया इतिहास

Latest Bollywood News