1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समय रैना की जिंदगी में आई ‘12वीं फेल’ वाली हसीना? वेकेशन की तस्वीरों से फैंस ने खोज निकाला क्लू

समय रैना की जिंदगी में आई ‘12वीं फेल’ वाली हसीना? वेकेशन की तस्वीरों से फैंस ने खोज निकाला क्लू

समय रैना और ‘12वीं फेल’ एक्ट्रेस मेधा शंकर के वेकेशन को लेकर डेटिंग की अटकलें तेज हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कई चीजें देखकर क्लू जोड़े, हालांकि दोनों ने अभी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

medha shankar samay raina- India TV Hindi
Image Source : @RAHULGUPTA/X मेधा शंकर और समय रैना।

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने शेरॉन वर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को खारिज किया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी और एक्ट्रेस मेधा शंकर की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने समय और मेधा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऐसी समानताएं नोटिस की हैं, जिन्हें वे दोनों के एक ही जगह पर होने का संकेत मान रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक दीवार ने खींचा फैंस का ध्यान

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट्स में सबसे ज्यादा चर्चा मेधा शंकर की एक पोस्ट की हो रही है। बताया जा रहा है कि अब यह पोस्ट डिलीट हो चुकी है। तस्वीर में मेधा हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक कमरे के अंदर पोज देती नजर आ रही थीं। फैंस की नजर तस्वीर के बैकग्राउंड पर गई, जहां ग्रे रंग की दीवार दिखाई दे रही थी। इसके बाद कुछ यूजर्स ने समय रैना के हालिया रैप वीडियो से इसकी तुलना की। उनका दावा है कि वीडियो में भी इसी तरह की ग्रे दीवार नजर आती है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के एक ही लोकेशन पर होने की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, सिर्फ बैकग्राउंड की समानता के आधार पर दोनों के साथ होने की पुष्टि नहीं की जा सकती।

यहां देखें वीडियो

डिलीट किए गए पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

फैंस ने समय रैना की एक और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि समय ने हाल ही में एक Q&A पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि ऐसी कौन सी चीज है जिसमें वह बिना किसी खास वजह के अच्छे हैं। जवाब में समय ने अपनी काफ मसल्स की तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वह पहाड़ों पर चढ़ने में अच्छे हैं और बिना किसी ट्रेनिंग के उनकी काफ मसल्स काफी मजबूत हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह तस्वीर किसी होटल जैसी जगह पर ली गई थी। बाद में पोस्ट के डिलीट होने पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई।

फैंस ने जोड़े अपने-अपने कनेक्शन

समय और मेधा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में दावा किया कि उनके किसी परिचित ने दोनों को स्विट्जरलैंड में देखा है। वहीं, कुछ लोगों ने समय के पोस्ट डिलीट करने को भी इन अटकलों से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि ये सभी बातें फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स के दावे और अनुमान हैं। न तो समय रैना और न ही मेधा शंकर ने यह कहा है कि वे साथ में वेकेशन पर हैं। ऐसे में इन चर्चाओं को फिलहाल महज अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

शेरॉन वर्मा के साथ डेटिंग से कर चुके हैं इनकार

इससे पहले समय रैना का नाम शेरॉन वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर लगातार चर्चा होने के बाद समय ने खुद इस पर सफाई दी थी। इंस्टाग्राम Q&A के दौरान एक फैन ने उनसे सीधे पूछा था कि क्या वह शेरॉन को डेट कर रहे हैं। इसके जवाब में समय ने सवाल को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए साफ किया था कि ऐसा कुछ नहीं है और यह सिर्फ इंटरनेट की बनाई हुई बात है। अब शेरॉन के साथ डेटिंग की खबरों को खारिज करने के कुछ समय बाद मेधा शंकर के साथ उनका नाम जुड़ना सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गया है। फैंस इन कथित क्लू को जोड़कर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं, लेकिन जब तक समय या मेधा खुद इस बारे में कुछ नहीं कहते, तब तक इसे सिर्फ सोशल मीडिया की अटकल ही माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:  एक साल तक दुनिया से छुपाया चेहरा, बर्थडे पर वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने पहली बार कराया बेटे वायु का दीदार

Latest Bollywood News