1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये मिर्जापुर नहीं, मुंबई है', आ गया 'हीट सिटीः अंतरपथ- चैप्टर 1' का ट्रेलर, दिखी बिजनेस और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक कहानी की झलक

'ये मिर्जापुर नहीं, मुंबई है', आ गया 'हीट सिटीः अंतरपथ- चैप्टर 1' का ट्रेलर, दिखी बिजनेस और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक कहानी की झलक

'हीट सिटीः अंतरपथ- चैप्टर वन' लंबे समय से चर्चा में है। बिजनेस से लेकर अंडरवर्लड की खतरनाक झलक दिखाती इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरा है। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

heat city- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@CHIRAAGTRIVEDI11 हीट सिटीः अंतरपथ- चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का तहलका देखने को मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते ही हुए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इस सस्पेंस-थ्रिलर ने 383 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर एक और सस्पेंस-थ्रिलर दस्तक देने वाली है, जिसमें जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। हम बात कर रहे हैं चिराग एम त्रिवेदी की फिल्म 'हीट सिटीः अंतरपथ- चैप्टर वन' की, जिसका ट्रेलर भी दस्तक दे चुका है। मेकर्स ने मुंबई में एक इवेंट में फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जो जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरा है। इस मौके पर फिल्म की कास्ट, क्रू मौजूद रही। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई।

हीट सिटी का ट्रेलर रिलीज

चिराग एम त्रिवेदी के निर्देशन में बनी 'हीट सिटीः अंतरपथ- चैप्टर वन' के ट्रेलर में बिजनेस, संगठित अपराध, इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क और नेशनल सिक्योरिटी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म एक्शन और रोमांच से भरी होने वाली है। 'हीट सिटी' की कहानी वीर माधवानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुंबई बेस्ड ट्रेडर है। वीर की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वो एक खतरनाक केन्याई कार्टेल के साथ टकराव में फंस जाता है। शुरुआत में बिजनेस से जुड़ा लगने वाला ये मामला धीरे-धीरे एक बड़े आपराधिक नेटवर्क तक पहुंच जाता है।

सस्पेंडेड रॉ एजेंट की कहानी में एंट्री

कहानी में उस समय एक बड़ा मोड़ आता है जब वीर एक सस्पेंडेड रॉ एजेंट के साथ जुड़ता है और फिर फिल्म सिर्फ क्राइम की कहानी नहीं रह जाती, बल्कि इसमें देश की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय अपराध का एंगल भी शामिल हो जाता है। दर्शकों के सामने यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वीर सिर्फ अपने बिजनेस को बचाने की कोशिश करेगा या देश के लिए एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

ये मिर्जापुर नहीं, मुंबई है

ट्रेलर में मुंबई को भी कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा दिखाया गया है। ट्रेलर का डायलॉग 'ये मिर्जापुर नहीं, मुंबई है' खास तौर पर ध्यान खींचता है और फिल्म की मुंबई वाली पहचान को मजबूत करता है। इंटेलिजेंस ऑपरेशन, इंटरनेशनल क्राइम और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े संकेत कहानी को और बड़ा बनाते हैं। फिल्म का निर्देशन चिराग एम त्रिवेदी ने किया है। वहीं मयंक जी त्रिवेदी, मनीष जी त्रिवेदी और चिराग एम त्रिवेदी ने शिव युग फिल्म्स बैनर तले इसका निर्माण किया है। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः ‘कल हो ना हो’ का दुबला-पतला DJ याद है? बना लिए हैं 6 पैक एब्ज, रणबीर से लेकर राम चरण तक को देता है ट्रेनिंग

Latest Bollywood News