A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Housefull 5 Vs Thug Life: 4 दिनों में 'हाउसफुल 5' ने लगाई सेंचुरी, कमल हासन से काफी आगे निकली अक्षय कुमार की टोली

Housefull 5 Vs Thug Life: 4 दिनों में 'हाउसफुल 5' ने लगाई सेंचुरी, कमल हासन से काफी आगे निकली अक्षय कुमार की टोली

Housefull 5 Vs Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' ने शानदार शुरुआत की है और वो कमल हासन की 'ठग लाइफ' से काफी आगे निकल गई है। जानें दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है।

Housefull 5 Vs Thug Life - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हाउसफुल 5, ठग लाइफ

5 और 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। दोनों में ही सुपरस्टार पावर देखने को मिली। इनमें से एक है साउथ सुपरस्टार कमल हासन की 'ठग लाइफ' और दूसरी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर 'हाउसफुल 5' है। दोनों ही फिल्मों से बड़ी उम्मीदें थे, लेकिन इनमें से एक ही उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है। अक्षय कुमार की  फिल्म 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। महज चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' जो 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में आई थी, वो स्ट्रगल करती दिख रही है। वीकेंड टेस्ट पास करने के बाद जब दोनों फिल्मों के सामने सोमवार आया तो एक का बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा और दूसरी मुंह की खाती नजर आई। 

'हाउसफुल 5' का शानदार प्रदर्शन

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी थ्रिलर ने अपने पहले चार दिनों में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म की लंबी चौड़ी कास्ट और हंसी भरे पलों को देखने के लिए लोग लगातार सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म की कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसका कमाई पर कोई खास बुरा असर होता नजर नहीं आ रहा। थिएटर में फिल्म कमाल कर रही है। बीते चार दिनों में फिल्म का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने ₹24 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन यानी शनिवार को ये आंकड़ा ₹31 करोड़ रहा, जो पहले दिन से 7 करोड़ अधिक था। इसके बाद तीसरे दिन भी कमाई में उछाल देखने को मिली। फिल्म ने ₹32.5 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन फिल्म की कमाई ₹13.50 करोड़ रही है। 

इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹101 करोड़ हो गया है। सोमवार, 9 जून को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 19.78% रही। हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।

'ठग लाइफ' की धीमी शुरुआत

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर 'ठग लाइफ', जिसमें कमल हासन के साथ त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सिलंबरासन टीआर अहम भूमिकाओं में हैं, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म से लोगों को बड़ी उम्मीदें थे और रिलीज से पहले ही ये कई विवादों में उलझती नजर आई। विवादों की मार के बीच फिल्म की कमजोर कहानी ही इसके लिए दुश्मन बन गई और कमाई पर अब असर डाल रही है। बीते पांच दिनों में हर दिन फिल्म की कमाई घटी है। फिल्म ने बड़ी कमाई के साथ शुरुआत की थी और वीकेंड पर इससे बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म की कमाई बीतते हर दिन के साथ गिरती रही। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल ₹40.15 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन:

  • पहला दिन: ₹15.5 करोड़
  • दूसरा दिन: ₹7.15 करोड़
  • तीसरा दिन: ₹7.75 करोड़
  • चौथा दिन: ₹6.5 करोड़
  • पांचवां दिन (सोमवार): ₹3.25 करोड़

Latest Bollywood News