1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत, चिरंजीवी और एनटीआर कैसे बने सुपरस्टार, राम गोपाल वर्मा ने बताया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सीक्रेट

रजनीकांत, चिरंजीवी और एनटीआर कैसे बने सुपरस्टार, राम गोपाल वर्मा ने बताया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सीक्रेट

The Filmy Hustle Exclusive: इंडिया टीवी के 'द फिल्मी हसल' पॉडकास्ट में मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने रजनीकांत, चिरंजीवी और एनटीआर जैसे सितारों की सुपरस्टारडम के बारे में बात की। अनुराग कश्यप ने भी इस पर अपने विचार रखे।

Ram Gopal Varma- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राम गोपाल वर्मा

The Filmy Hustle Exclusive: राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं जो अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। 'शिवा', 'डरना जरूरी है' और 'डार्लिंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ सिनेमा में भी कई सारी फिल्में बनाई हैं। अब इंडिया टीवी के 'द फिल्मी हसल' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में बढ़ रहे रीमेक कल्‍चर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कैसे साउथ के सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स रजनीकांत, च‍िरंजीवी और एनटीआर भी कभी अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍मों के रीमेक से ही स्टार बने हैं।

बॉलीवुड रीमेक से साउथ एक्टर बने सुपरस्टार

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, सीनियर एनटीआर और उनकी लोकप्रियता पर बात की। फिल्म निर्माता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि साउथ के सितारे आज जिस नेम-फेम का आनंद ले रहे हैं। वह उस समय की बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक की वजह से है। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में आरजीवी ने कहा, 'शुरुआत में, साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने 70 और 80 के दशक में अमिताभ की फिल्मों के रीमेक बनाए। रजनीकांत, चिरंजीवी, एन टी रामाराव और राजकुमार जैसे सितारों ने रीमेक में काम कर शोहरत हासिल की थी।' 1990 के दशक में बिग बी द्वारा लिए गए करियर ब्रेक के दौरान फिल्मों के बारे में अपने विचार रखते हुए, फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि कई संगीत कंपनियां अपने साउंडट्रैक को बढ़ावा देने के लिए फिल्में बना रही थीं। इतना ही नहीं निर्देशक ने यह भी बताया कि उनमें से कितने लोग ऐसे हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम करने का मौका मिला क्योंकि उन्हें अंग्रेजी आती थीं। हालांकि, दूसरी ओर 1990 के दशक में दक्षिण भारतीय सिनेमा निर्माताओं ने  कभी भी तथाकथित मसाला और मास ऑडियंस वाली फ‍िल्में बनाना बंद नहीं किया, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन को देखकर शुरू किया था।। बॉलीवुड रीमेक फिल्‍मों की बदौलत आज रजनीकांत, राजकुमार, चिरंजीवी और एनटीआर सुपरस्टार हैं।'

राम गोपाल वर्मा के बारे में

आरजीवी के काम की बात करें तो, फिल्म निर्माता को आखिरी बार मनोवैज्ञानिक थ्रिलर प्रोजेक्ट 'सारी' में देखा गया था, जिसे दर्शकों और आलोचकों से अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे। इसके अलावा, फिल्म निर्माता ने प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 ई.' में कैमियो भूमिका निभाई थी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक महाकाव्य विज्ञान-फाई फिल्म थी जो महाभारत की पौराणिक कथाओं पर बेस्ड है। प्रभास के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। बताते चलें कि राम गोपाल वर्मा फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।

Latest Bollywood News