A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर स्ट्रे डॉग मोगली को किया अडॉप्ट

ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर स्ट्रे डॉग मोगली को किया अडॉप्ट

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले, सुपरस्टार ने दुनिया से अपने परिवार के एक नए सदस्य से परिचित करवाया है जो एक इंडी-स्ट्रे पप्पी है जिसका नाम अभिनेता ने मोगली रखा है। 

ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर स्ट्रे डॉग मोगली को किया अडॉप्ट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- HRITHIK ROSHAN ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर स्ट्रे डॉग मोगली को किया अडॉप्ट

ऋतिक रोशन ने एक तरफ जहां हमें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जरिये बहुत बार एंटरटेन किया है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इसका उपयोग एक बदलाव लाने, खुशियां बांटने और अनगिनत अवसर पर टैलेंट का समर्थन करने के लिए भी किया है। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले, सुपरस्टार ने दुनिया से अपने परिवार के एक नए सदस्य से परिचित करवाया है जो एक इंडी-स्ट्रे पप्पी है जिसका नाम अभिनेता ने मोगली रखा है। 

अपने पोस्ट में जिसमें नए सदस्य की प्यारी झलकियाँ भी साझा की गई हैं, उन्होंने एक कहानी शेयर करते हुए बताया कि उन्हें वह कहाँ से मिला। स्ट्रीट डॉग को गोद लेने का यह कदम अभिनेता द्वारा उठाया गया एक और प्यारा कदम है, जो अपने जीवन के प्यारे पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करना नहीं भूलते है। 

यह पोस्ट साझा करते ही फैन्स ने कमेंट सेक्शन में मोगली और ऋतिक पर अपने प्यार की बरसात करना शुरू कर दिया। 

Latest Bollywood News