A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड भाई की शादी के जश्न के बीच ऋतिक रोशन की बढ़ी टेंशन, एक कीड़े ने गर्लफ्रेंड की बिगाड़ी तबीयत, सामने आई हालत

भाई की शादी के जश्न के बीच ऋतिक रोशन की बढ़ी टेंशन, एक कीड़े ने गर्लफ्रेंड की बिगाड़ी तबीयत, सामने आई हालत

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद उनके परिवार के भी काफी करीब हैं। हाल ही में ऋतिक के भाई की शादी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो इससे काफी परेशान हो गईं। अब उन्होंने अपनी अपनी तस्वीर के साथ हेल्थ अपडेट भी साझा की है।

hrithik roshan, saba azad- India TV Hindi Image Source : SABAZAD/INSTAGRAM ऋतिक रोशन और सबा आजाद।

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के परिवार में जोरदार जश्न का आयोजन किया गया था। ऋतिक रोशन के चचेरे भाई की शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ और धूम-धड़ाके के साथ शादी के हर फंक्शन की पूरे हुए, लेकिन इसी दौरान ऋतिक रोशन की टेंशन बढ़ गई। दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। अब सबा ने अपनी हेल्थ को लेकर इंस्टाग्राम पर अपडेट साझा की और बताया कि उन्हें क्या हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी कि बाहर का खाना खाने से बचें। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

सबा की खराब हुई तबीयत

सबा आजाद ने बीते दिन देर रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में वो बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में विगो लगा है, जिसके जरिए ड्रिप लगी दिख रही हैं। सबा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बाहर का खाना मत खाना, बस ऐसा न करें! बहुत हद तक मेरे भाई की शादी छूटते छूटते बची, इस नॉटी बग की वजह से।' सबा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो गई और लोग उनके हाल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। कई लोग इस तस्वीर को पोस्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'सबा तो बारात में डांस कर रही थीं, फिर अचानक उन्हें क्या हुआ।' एक और शख्स ने लिखा, 'ऋतिक तो परेशान हो गया होगा?' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'सबा थोड़ा विस्तार से बताओं कि आपको हुआ क्या है।'

Image Source : Saba azad Instagram storyसबा आजाद की इंस्टाग्राम स्टोरी।

रोशन परिवार में शादी का जश्न

बता दें, ऋतिक रोशन हाल ही में अपने कजिन ईशान रोशन की शादी के जश्न में पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। उनके दोनों बेटे रेहान और ऋदान भी शादी में महफिल जमाते दिखे। पापा के साथ मिलकर उन्होंने डांस भी किया है। ऋतिक की गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ सुजैन खान इस शादी समारोह का हिस्सा बनीं। शादी कई कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। रोशन परिवार इन तस्वीरों में एक साथ एक जुट खड़ा नजर आया है। इस कार्यक्रम से एक फैमिली फोटो ऋतिक रोशन के पापा निर्देशक राकेशन रोशन ने साझा की है। इस फैमिली फोटो में सबा गायब नजर आईं। शायद उनकी तबीयत ही वजह रही होगी।

ये भी पढ़ें: आयशा खान को रुपाली गांगुली की मम्मी ने किया फेल, 70 की उम्र में गजब डांस मूव्ज से बनीं 'धुरंधर'

भाई की शादी में ऋतिक रोशन ने जमाई महफिल, बेटों संग किया जमकर डांस, रेहान-ऋदान के गुड लुक्स निहारते रहे लोग

Latest Bollywood News