1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन को खूब पसंद आई शाहिद कपूर की ओ रोमियो फिल्म, देखने के बाद जमकर की तारीफ

ऋतिक रोशन को खूब पसंद आई शाहिद कपूर की ओ रोमियो फिल्म, देखने के बाद जमकर की तारीफ

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को ऋतिक रोशन ने भी खूब पसंद किया है और पोस्ट कर इसकी जमकर तारीफ भी की है। आइये जानते हैं क्या बोले सुपरस्टार।

Hrithik Roshan And Shahid Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@HRITHIKROSHAN, SHAHIDKAPOOR ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो बीते 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आई थी। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को भी ओ रोमियो खूब पसंद आई है और उन्होंने शाहिद कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की है। ऋतिक ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। 

क्या बोले ऋतिक रोशन?

ऋतिक रोशन ने ओ रोमियो देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। जिसमें ऋतिक ने लिखा, 'ओ रोमियो आखिरकार आपका दिल जीत लेती है। मुझे फिल्म देखकर बहुत मजा आया। शाहिद कपूर आप इस जॉर्नरा के बेस्ट एक्टर हैं। आप बहुत ही शानदार लग रहे हैं। आप भी जाइये और सिनेमाघरों में ओ रोमियो का लुत्फ उठाइये। साथ ही एक घेरे में चलने वाला एक्शन भी बहुत ही शानदार है।' ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर शाहिद कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और खूब प्यार लुटाया है। शाहिद कपूर ने ऋतिक के इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, 'भाई मैंने आपकी डेब्यू फिल्म तब देखी थी जब मैं कॉलेज में था और आपने मेर दिल में किसी तूफान की तरह जगह बना ली थी। उसके बाद से आज तक मैं आपका दीवाना हूं। आज इस पोस्ट को देखकर बहुत स्पेशल फील हो रहा है। आपको बहुत सारा प्यार और मैं बहुत खुश हूं कि आपको फिल्म पसंद आई है।' 

बॉक्स ऑफिस पर कमाए 73 करोड़ रुपये

कमीने, हैदर और रंगून के बाद ओ'रोमियो शाहिद और विशाल का चौथा कॉलेब है। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे भी शामिल थे। विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित ओ'रोमियो, हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित होकर बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठीक रही है और अब तक 73 करोड़ रुपयों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ओ रोमियो ने 7 दिनों में भारत से ही 55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 73 करोड़ रुपयों के पार कर गई है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई 2026 की रोमांटिक-ड्रामा, बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई, 'मास महाराजा' का स्टारडम पड़ा फीका

ओटीटी पर धांसू कहानी लेकर आ रही दिव्या दत्ता, चिरइया का टीजर हुआ रिलीज, महिलाओं की तकलीफ को दिखाएगी मूवी

Latest Bollywood News