रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार,15 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब दर्शकों ने सोशल मीडिया पर जेलर 2 पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। कई ने जहां फिल्म को बढ़िया बताया तो वहीं कई ने निराशा जाहिर की है। कुल मिलाकर 41.48 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ उतरी फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में विद्या बालन, जैकी श्रॉफ जैसे बॉलीवुड स्टार भी हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है ऋतिक रोशन के दमदार कैमियो की। जिन्होंने कुछ ही मिनट की अपनी अपीयरेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
'जेलर 2' में ऋतिक रोशन का कैमियो
यूं तो दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म की जान रजनीकांत हैं, लेकिन फैंस का ये भी कहना है कि ऋतिक रोशन ने अपने कैमियो से कमाल कर दिया है। इस क्लिप में ऋतिक को एक स्पोर्ट्स कार में पुलिस स्टेशन पहुंचते और फिर वहां से निकलते देखा जा सकता है। बिग स्क्रीन पर ऋतिक की मौजूदगी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। खासतौर पर उनके लुक, स्वैग और अंदाज की खूब तारीफ हो रही है और उनकी तुलना 'विक्रम वेधा' से की जा रही है। एक फैन ने क्लिप साझा करते हुए लिखा, 'बिल्कुल 'विक्रम वेधा' वाली वाइब आ रही है।
ऋतिक रोशन के कैमियो के दीवाने हुए लोग
जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो देखने के बाद दर्शकों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि बॉलीवुड उनकी क्षमता का 10 प्रतिशत भी इस्तेमाल नहीं कर सका है। एक ने ऋतिक के कैमियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'बॉलीवुड ने उनकी क्षमता का 10% भी इस्तेमाल नहीं किया है।' एक और लिखता है- 'ऋतिक रोशन का रॉ स्वैग और उनकी एंट्री पर अनिरुद्ध का रोंगटे खड़े कर देने वाला BGM! भाई, स्क्रीन पर तो आग लग गई है! एकदम रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा है।' यही नहीं, कई लोगों ने तो ऋतिक के स्क्रीन प्रेजेंस की तुलना रजनीकांत के सिग्नेचर स्टाइल से भी करना शुरू कर दिया है।
40 साल बाद साथ आए ऋतिक और रजनीकांत
'जेलर 2' में ऋतिक रोशन का कैमियो, चार दशकों के बाद रजनीकांत के साथ उनकी वापसी है। इससे पहले 1986 की फिल्म 'भगवान दादा' में ऋतिक ने रजनीकांत ने एक साथ काम किया था। इस दौरान ऋतिक एक बाल कलाकार थे। उस फिल्म में उन्होंने रजनीकांत के किरदार के गोद लिए बेटे, गोविंदा का किरदार निभाया था। 'जेलर 2' की कास्ट की बात करें तो नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, जतिन सरना और सूरज विजेंद्रमूडु जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।
ये भी पढ़ेंः इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें
Latest Bollywood News