1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा या आलिया नहीं... धर्मपत्नी को प्यार से इस क्यूट नाम से बुलाते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा या आलिया नहीं... धर्मपत्नी को प्यार से इस क्यूट नाम से बुलाते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का फर्स्ट लुक पोस्टर रविवार, 21 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया। जिस पर अभिनेत्री के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

sidharth malhotra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SIDMALHOTRA कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा।

बॉलीवुड की न्यू मॉम कियारा आडवाणी अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कियारा अब सुपरस्टार यश के साथ अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार 21 दिसंबर 2025 को फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसमें कियारा नेवर सीन बिफोर लुक में नजर आ रही हैं। कियारा के फर्स्ट लुक से उनके फैंस बेहद खुश हैं। कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी 'टॉक्सिक' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने उस नाम का भी खुलासा कर दिया, जिससे वह अपनी धर्मपत्नी को बुलाते हैं।

कियारा को इस नाम से बुलाते हैं सिद्धार्थ

यूं तो कियारा आडवाणी के दो नाम हैं। उनका असली नाम आलिया आडवाणी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कियारा नाम चुना, क्योंकि इंडस्ट्री में आलिया भट्ट तब तक अपना अलग मुकाम बना चुकी थीं। हालांकि, कियारा अब भी ऑफिशियली इसी नाम का इस्तेमाल करती हैं और उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स में भी वह आलिया नाम को अपने मिडिल नेम की तरह इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, सिद्धार्थ उन्हें न तो कियारा कहकर बुलाते हैं और न ही आलिया, बल्कि प्यार से वह अपनी वाइफी को Ki कहकर बुलाते हैं, जो कियारा के नाम के इनीशियल्स हैं।

सिद्धार्थ ने की कियारा की वाहवाही

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर कियारा का 'टॉक्सिक' से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मुझे पता है इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है… इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं Ki!…बहुत-बहुत प्यार।' कियारा ने भी सिद्धार्थ का ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है।

Image Source : instagram/@kiaraaliaadvaniकियारा आडवाणी का टॉक्सिक से फर्स्ट लुक पोस्टर

कन्नड़ एक्शन थ्रिलर में लीड रोल में कियारा आडवाणी

बता दें, गीतू मोहनदास की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। 21 दिसंबर को फिल्म से कियारा का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसके साथ बताया गया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम नादिया होगा। इस पोस्टर में कियारा बड़े से थिएटर जैसे स्टेज में खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने एक ऑफ शोल्डर ब्लू-ब्लैक, थाई-हाई स्लिट गाउन पहनी है और उनकी आंखों में आंसू हैं। पोस्टर में फर्श पर बिखरे हुए रंगीन कागज के टुकड़े भी दिखाई दे रहे हैं, साथ ही पृष्ठभूमि में कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॉक्सिक की स्टार कास्ट

कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' को गीतु मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के साथ तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर समेत कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि 'टॉक्सिक' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और यश के बैनर, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है।

ये भी पढ़ेंः 'पैसा फेंको, तमाशा देखो', एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के साथ टीवी पर आने के लिए मांगे थे 20 लाख, बोलीं- 'मुफ्त में...'
बलूचिस्तान से हैं बॉलीवुड के ये 6 स्टार, किसी ने विलेन बन मचाया कोहराम तो किसी की खूबसूरती ने बनाया दीवाना

Latest Bollywood News