अवतार आई है पसंद तो फिर आपके लिए हैं ये 2 फिल्में, 2026 में होंगी रिलीज, पर्दे पर स्पाइडर मैन का दिखेगा जलवा
अगले साल 2026 में हॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। जिनके पहले पार्ट्स ने खूब कमाई कर सभी को चौंका दिया था और पूरी दुनिया में अपनी फैन फॉलोइंग बनाई थी।
साल 2025 के अंत में धुरंधर के सामने कोई फिल्म टिक पाई है तो वो है अवतार 'फायर एंड एश'। अगर आपको भी ये पसंद आई है तो आपके लिए अगले साल 2 अच्छी फिल्में रिलीज के लिए शेड्यूल हैं। अगले साल रिलीज होने वाली ये फिल्में शानदार कहानियों के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी और दर्शकों को खींचने में भी सफल हो सकती हैं। इनमें से एक में तो आपको आयरन मैन का भी दमदार एक्शन देखने का मौका मिलने वाला है।
अवेंजर: डूम्सडे
मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई हिट में से एक मानी जा रही है। एमसीयू के कई सुपरहीरो से सजी इस फिल्म के बारे में अफवाह है कि यह फ्रैंचाइज़ी को एक ज्यादा गंभीर और चुनौतीपूर्ण दौर में ले जाएगी। हालांकि कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें क्रिस इवांस द्वारा निभाए गए कैप्टन अमेरिका उर्फ स्टीव रोजर्स की वापसी दिखाई गई है। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, लेटिटिया राइट और पॉल रूड भी अपने-अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे।
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
मार्वल स्टूडियोज़ की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे पीटर पार्कर के सफर में एक नया अध्याय शुरू करने वाली है। टॉम हॉलैंड अभिनीत यह फिल्म कथित तौर पर नो वे होम की घटनाओं के बाद एक अधिक यथार्थवादी दुनिया में उनकी कहानी को आगे बढ़ाती है। ज़ेंडाया भी एमजे के रूप में वापसी करेंगी। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन करेंगे।
अवतार ने कमाए 150 करोड़
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार फायर एंड एश ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते ही 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली थी। अभी भी फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। सिनेमालवर्स के बीच हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच साफ देखने को मिलता है। अब देखना होगा कि दोनों आने वाली फिल्में अगले साल रिलीज के लिए तैयार हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट होने की उम्मीद बंधाती हैं।
ये भी पढ़ें- कौन होंगे 2026 के पहले धुरंधर? प्रभास की फिल्म में दिखेगा संजय दत्त का जलवा, इक्कीस में आखिरी बार दिखेंगे धर्मेंद्र
