A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड पाकिस्तान में सिगरेट से सस्ती बिक रही धुरंधर, बैन होने के बाद भी नहीं घटी दुश्मन देश में दीवानगी

पाकिस्तान में सिगरेट से सस्ती बिक रही धुरंधर, बैन होने के बाद भी नहीं घटी दुश्मन देश में दीवानगी

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर का जलवा अभी भी पाकिस्तान में कम नहीं हुआ है। फिल्म की पायरेटेड कॉपी महज 16 रुपयों में खुलेआम बिक रही है।

Dhurandhar- India TV Hindi Image Source : IMAGE SOURCE : TRAILER SCREEN GRAB धुरंधर

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने ऐसा धमाल मचाया है कि अभी तक इसकी चर्चा थमी नहीं है। बॉलीवुड में 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने वाली ये फिल्म कई खाड़ी देशों में बैन रही है। पाकिस्तान में भी इस फिल्म के रिलीज पर मनाही लगाई गई थी। लेकिन जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो ट्रेंड करने लगी। इसके बाद अब ये फिल्म पाकिस्तान में सिगरेट के दामों से भी सस्ती बिक रही है। इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है जब एक विदेशी टूरिस्ट ने सरेआम इस फिल्म के रेट पूछे तो पता चला कि पाकिस्तान के 50 रुपये जो भारतीय रुपयों में महज 16 रुपये होंगे, में धुरंधर की पायरेटेड कॉपी मिल रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विदेशी टूरिस्ट और सोशल मीडिया ब्लॉगर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में ये यूट्यूबर पाकिस्तान की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई देते हैं, स्क्रीन पर लिखा है, 'पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की कीमत।' वीडियो आगे बढ़ने पर वह कहते हैं, 'पाकिस्तान में भारतीय फिल्में प्रतिबंधित हैं। लेकिन देखो मुझे क्या मिला!' फिर वह कैमरा एक छोटी सी दुकान की ओर घुमाते हैं, जहां एक कंप्यूटर स्क्रीन पर 'धुरंधर' का पोस्टर डेस्कटॉप वॉलपेपर के रूप में लगा हुआ है। कार्ल ने दुकानदार से पूछा कि क्या यह फिल्म भारत की है। दुकानदार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि यह नई रिलीज है। यूट्यूबर ने आगे कहा, 'मैं आपको रणवीर सिंह के बारे में कुछ बता सकता हूं। वह सिंधी हैं। उनके दादा-दादी पाकिस्तान से हैं। वे विभाजन के समय भारत आए थे।' इसके बाद उन्होंने दुकानदार से फिल्म की कीमत पूछी। दुकानदार ने बताया कि इसकी कीमत 16 रुपये है। यह सुनकर कार्ल ने कहा, 'बहुत सस्ता है।'

पाकिस्तान सरकार की उड़ाई खिल्ली

इस वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 'पाकिस्तान में धुरंधर मिली।' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, 'पाकिस्तान की आलोचना करने वाली फ़िल्म को पाकिस्तान में खूब पसंद किया जा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी।' एक तीसरे यूज़र ने टिप्पणी की, 'पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रतिबंधित फिल्म नेटफ्लिक्स पर खुलेआम बिक रही है।' आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह व अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर अपना OTT डेब्यू किया। फिल्म का सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च को रिलीज होगा और यश की फिल्म टॉक्सिक से टकराएगा।

ये भी पढ़ें- तू या मैं देखकर लोगों को याद आ गई रेखा की फिल्म, जिसमें मगरमच्छ ने मचाई थी तबाही

'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Latest Bollywood News