सोशल मीडिया ने कई लोगों को पहचान दी है। किसी की आवाज ने तो किसी के मूव्ज ने फैंस के दिलों में जगह बनाई और इनमें से कई अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी पहचान बना चुके हैं। फिर चाहे वो आयशा खान हों या फिर मिस्टर फैजू। इन दिनों एक और नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में है और ये नाम है जिश्मिया ब्राउन, जो मशहूर मॉडल हैं। जिश्मिया एक जानी-मानी इंफ्लूएंसर हैं और अबर म्यूजिक वीडियो में अपने वर्सेटाइल टैलेंट से इंडियन एंटरटेनमेंट की दुनिया में धूम मचा रही हैं।
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
पश्चिम बंगाल में जन्मी जिश्मिया ब्राउन ने मॉडलिंग से अपना सफर शुरू किया और फिर म्यूजिक वीडियो "सोनिये" (2024) से ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया, उसके बाद "ताज्जुब है" (2025) में नजर आईं और फैंस के बीच खूब धूम मचाई। ब्राउन अभी आने वाले म्यूजिक प्रोजेक्ट "जस्टुजू" को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी पहली झलक ने ही फैंस को ब्राउन का दीवाना बना दिया है। ये गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसे एनके मूसवी ने डायरेक्ट किया है। म्यूजिक वीडियो में ब्राउन आहिल खान के साथ हैं।
सोशल मीडिया पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स
मॉडलिंग और अब म्यूजिक वीडियोज के जरिए फैंस के बीच छाईं जिश्मिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बेहद जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। बता दें, अपने म्यूजिक वीडियो के काम के साथ-साथ, ब्राउन फ़ैशन शूट और डिजिटल कैंपेन में भी साथ काम करती रहती हैं और अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
जस्टूजू के बारे में
"जस्टूजू" एक दिल को छू लेने वाला म्यूजिक वीडियो है जिसमें ग्रीश साधवानी ने अपनी आवाज़ दी है, और इसका म्यूजिक प्रशांत सिंह ने बनाया और डायरेक्ट किया है। गाने के बोल, जिन्हें क़सीम हैदर कसीम ने लिखा है, इस गाने में एक इमोशनल लेयर जोड़ते हैं। वहीं 2024 में रिलीज हुए 'सोनिये' की बात करें तो इस गाने को अब तक 81K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष, K पॉप स्टार ने गाया 'शिव तांडव स्तोत्रम', देखते ही देखते हुआ वायरल
19 साल पुराना वो शो, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया था काम, कहानी थी कल्पना से परे, मिली थी जबरदस्त TRP
Latest Bollywood News