1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शोहरत उनके दिमाग पर चढ़ गई है', अक्षय खन्ना पर फूटा दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर का गुस्सा, जयदीप अहलावत को मिल गया रोल

'शोहरत उनके दिमाग पर चढ़ गई है', अक्षय खन्ना पर फूटा दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर का गुस्सा, जयदीप अहलावत को मिल गया रोल

अक्षय खन्ना धुरंधर की तारीफों के बीच दृश्यम 3 के लिए विवादों में घिर गए हैं। प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उन पर अग्रीमेंट के बाद भी फिल्म छोड़ने के आरोप लगाए हैं।

Akshay Khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AKSHAYE_KHANNA_ अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना इन दिनों धुरंधर में उनके किरदार रहमान डकैत की तारीफें सुनते नहीं थक रहे होंगे। तारीफों के थमने का दौर पूरी तरह बंद हो इससे पहले ही विवादों की चर्चा उठने लगी। हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को कानूनी नोटिस भेजा है। फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया है कि अक्षय खन्ना के दिमाग पर शोहरत चढ़ गई है और उन्हें लगता है कि वे सुपरस्टार बन गए हैं। लेकिन इसी बीच जयदीप अहलावत को ये रोल मिल गया है जिसपर विवाद खड़ा हो रहा है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

दृश्यम 3 से जुड़ा है मामला

कुमार मंगत पाठक ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना ने पूरी अग्रीमेंट साइन करके भी दृश्यम 3 का रोल छोड़ दिया है। पाठक बताते हैं, 'हमने अक्षय खन्ना के साथ एक समझौता किया था। उनकी फीस भी उनकी तरफ से कई बार बातचीत के बाद तय हुई थी। उन्होंने जिद की कि वे विग पहनना चाहेंगे। लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि यह व्यावहारिक नहीं होगा, क्योंकि इससे कहानी की निरंतरता में समस्या आएगी, क्योंकि दृश्यम 3 एक सीक्वल है। उन्होंने उनकी बात समझी और अपनी यह मांग छोड़ने पर सहमत हो गए। हालांकि उनके आसपास के चापलूसों ने उन्हें सलाह दी कि विग पहनने से वे ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। इसलिए उन्होंने फिर से वही अनुरोध किया। अभिषेक मान गए और इस बारे में उनसे बात करने को भी तैयार हो गए। लेकिन फिर उन्होंने हमें बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा बिल्कुल नहीं बनना चाहते।'

पाठक ने यहां तक कहा कि कभी एक दौर था जब अक्षय खन्ना 3-4 तक घर बैठे थे और कुछ काम नहीं था तो मैंने ही उन्हें काम दिया था। कुमार बताते हैं, 'एक समय था जब अक्षय कुछ भी नहीं थे। उसी दौरान मैंने उनके साथ 'सेक्शन 375' (2019) बनाई थी। तब भी कई लोगों ने हमें उनके गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी। सेट पर उनकी ऊर्जा बिल्कुल जहरीली होती है। 'सेक्शन 375' से उन्हें पहचान मिली। बाद में मैंने उन्हें 'दृश्यम 2' (2022) में साइन किया। 'दृश्यम 2' के बाद ही उन्हें सारे बड़े ऑफर मिले। "उससे पहले वह 3-4 साल तक घर पर बैठे रहे थे।'

जयदीप अहलावत को मिला दृश्यम 3 का रोल

इसी बीच जयदीप अहलावत को फिल्म दृश्यम 3 का रोल मिल गया है। इस किरदार की पाठक ने तारीफ भी की है। पाठक बताते हैं, 'दृश्यम एक बहुत बड़ा ब्रांड है। वो फिल्म में हो या न हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। अब जयदीप अहलावत ने उनकी जगह ले ली है। भगवान की कृपा से हमें अक्षय से बेहतर अभिनेता मिल गया है और सबसे महत्वपूर्ण बात, अक्षय से बेहतर इंसान भी मिल गया है। मैंने जयदीप के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक आक्रोश (2010) का निर्माण किया था।'

ये भी पढ़ें- लग्जरी कारों पर चमकते दिखे कैमरे के फ्लैश, लेकिन सलमान खान के बर्थडे में स्कूटी पर ही पहुंच गया ये सुपरस्टार, वायरल है सादगी

सलमान खान के वे डायलॉग जिसने लोगों के दिलों पर किया राज, आज भी सोशल मीडिया पर रहते हैं वायरल

Latest Bollywood News