1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये आप हैं अब्बा?', सैफ अली खान पर चढ़ा इंस्टाग्राम फीवर, बेटे इब्राहिम के एक नटखट सवाल पर की जमकर खिंचाई

'ये आप हैं अब्बा?', सैफ अली खान पर चढ़ा इंस्टाग्राम फीवर, बेटे इब्राहिम के एक नटखट सवाल पर की जमकर खिंचाई

सैफ अली खान की इंस्टाग्राम एंट्री पर बेटे इब्राहिम ने मजेदार कमेंट किया। जवाब में सैफ ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर कर खिंचाई की। इब्राहिम अब फिल्म ‘दिलेर’ में नजर आएंगे।

saif ibrahim- India TV Hindi
Image Source : IBRAHIM ALI KHAN INSTAGRAM सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एंट्री की है। उनके इस नए सफर की शुरुआत ही काफी दिलचस्प अंदाज में हुई। सैफ के अकाउंट पर आते ही उनके बेटे इब्राहिम अली खान ने ऐसा कमेंट किया कि पिता-पुत्र के बीच मजेदार नोकझोंक शुरू हो गई। इब्राहिम ने अपने ही अंदाज में सवाल उठाया कि क्या वाकई यह उनके अब्बा का अकाउंट है। इसके बाद सैफ ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई और बेटे की बचपन की तस्वीर शेयर कर उनकी ही खिंचाई कर दी। दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है।

सैफ की इंस्टाग्राम एंट्री पर इब्राहिम ने ली चुटकी

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत पटौदी पैलेस की लाइब्रेरी में खिंचवाई गई कुछ तस्वीरों के साथ की। उनकी इस पोस्ट पर बेटे इब्राहिम अली खान की नजर पड़ी तो उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या ये आप हैं, अब्बा? नहीं ना?' इब्राहिम का यह सवाल मजाकिया अंदाज में था, लेकिन सैफ भी बेटे को यूं ही छोड़ने के मूड में नहीं थे। अभिनेता ने बेटे के कमेंट का जवाब देने के लिए उनकी बचपन की एक पुरानी तस्वीर निकाल ली। यह फोटो मई 2008 की बताई गई है, जिसमें इब्राहिम बचपन में नजर आ रहे हैं। सैफ ने तस्वीर शेयर करते हुए बेटे से ही पूछ लिया कि क्या फोटो में दिख रहा छोटा बच्चा वही है। पिता के इस जवाब पर इब्राहिम ने भी मजाक जारी रखा और लिखा, 'मेरा ख्याल है, हां।' दोनों की इस बातचीत ने दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर नई शुरुआत करने के बावजूद सैफ बेटे के साथ हंसी-मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

Image Source : Ibrahim Ali Khan Instagramसैफ अली खान और इब्राहिम अली खान का कमेंट।

पिता-पुत्र की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल

सैफ और इब्राहिम के बीच हुई इस बातचीत को फैंस पिता-पुत्र की सहज बॉन्डिंग के तौर पर देख रहे हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सितारों की पोस्ट के नीचे फैंस के कमेंट देखने को मिलते हैं, लेकिन यहां परिवार के भीतर की हल्की-फुल्की नोकझोंक चर्चा में आ गई। इब्राहिम ने पिता को छेड़ने की कोशिश की, मगर सैफ ने पुरानी तस्वीर के जरिए पलटवार कर दिया। इस मजेदार अंदाज ने यह भी दिखाया कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ पिता और बेटे का ही नहीं, बल्कि दोस्ताना भी है।

माता-पिता की विरासत से अलग पहचान बनाना चाहते हैं इब्राहिम

इब्राहिम अली खान की बात करें तो वह अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा जता चुके हैं। वह सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह अपने माता-पिता के करियर की सफलता के सहारे आगे बढ़ने के बजाय खुद का रास्ता बनाना चाहते हैं। ‘Elle’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इब्राहिम ने बताया था कि वह अपने माता-पिता के शानदार करियर से कुछ हासिल करने की इच्छा नहीं रखते। उन्होंने कहा था कि वह एक अभिनेता के रूप में अपनी अलग राह बनाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि काश उन्हें अपने पिता का नेशनल अवॉर्ड और मां की पहली फिल्म मिल पाती।

पिता के फैशन से भी प्रभावित हैं इब्राहिम

इब्राहिम भले ही अभिनय के मामले में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हों, लेकिन फैशन के मामले में वह पिता सैफ से प्रेरणा लेते हैं। उनके मुताबिक, सैफ का स्टाइल अलग और आसानी से पहचाना जाने वाला है। इसलिए उनकी पूरी शैली की नकल करना सही नहीं होगा, लेकिन पिता की अलमारी से कुछ चीजें उन्होंने जरूर अपनाई हैं। इब्राहिम जींस, बंडाना, कुर्ते और जैकेट जैसी चीजें पहनना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह कभी-कभी सैफ की टी-शर्ट और बंडाना इस्तेमाल कर लेते हैं, हालांकि अपने लुक में आधुनिक अंदाज रखना पसंद करते हैं। काम की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में ‘कर्तव्य’ और ‘हैवान’ में नजर आए थे। वहीं, इब्राहिम अली खान की अगली फिल्म ‘दिलेर’ है, जो स्पोर्ट्स-ड्रामा पर आधारित है। 

ये भी पढ़ें: 'भारत ने नाम-पैसा दिया, फिर ऐसा क्यों किया?' इमरान खान पर भड़के 'महाभारत' के युधिष्ठिर, बोले- कनून तोड़ा है, परिणाम भुगतना होगा

Latest Bollywood News