बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी ही पार्टी के वर्ताव से दुखी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति से पहले उनके भाई राघव के दीवाने हुए करते थे। इतना ही नहीं भाई के कहने के बाद ही परिणीति ने राघव से मुलाकात की थी। इसके बाद पहली मुलाकात में परिणीति ने ये तय कर लिया था कि वे राघव से ही शादी करने वाली हैं।
परिणीति ने खुद किया था खुलासा
परिणीति और राघव की जोड़ी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। दोनों अक्सर ही साथ में ईवेंट्स में नजर भी आते रहते हैं। खास बात है कि दोनों की मुलाकात और लवस्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बीते दिनों कपिल शर्मा शो में परिणीति ने इस बात का जिक्र किया था कि कैसे उनकी मुलाकात राघव से हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई थी। लेकिन परिणीति को पहली ही नजर में राघव से शादी करने का मन हो गया था। परिणीति ने बताया था, 'मेरे दोनों भाई राघव के बड़े फैन थे और हम एक बार साथ में थे। वहीं राघव का पास में एक सेमिनार था जिसे अटैंड करने आए थे। जब मेरे भाइयों ने इनकी तारीफ की तो मुझे मिलना पड़ा। फिर जाकर मिली और पहली ही मुलाकात में मुझे लग गया था कि मैं शायद शादी इन्ही से करूंगी।' दोनों बीते साल 2025 में 19 अक्तूबर को पेरेंट्स भी बन गए हैं और बेटे का जन्म हुआ था। दोनों ने 24 सितंबर 2024 को शादी रचाई थी।
टॉक शो लेकर आ रही परिणीति
परिणीति चोपड़ा एक चैट शो 'मॉम टॉक्स' लेकर आ रही हैं। शनिवार को परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक आकर्षक ट्रेलर के साथ शो की घोषणा की। प्रोमो में मातृत्व पर अंतरंग और दिल को छू लेने वाली बातचीत का वादा किया गया है, जिसमें नेहा धूपिया, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, इमरान खान, गौहर खान और जैद दरबार, और दिशा परमार सहित कई सितारे परिणीति के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव और विचार साझा करेंगे। शो की घोषणा से परिणीति के परिवार, दोस्त और प्रशंसक उत्साहित हैं। ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए परिणीति के पति और राजनेता राघव चड्ढा ने टिप्पणी की, 'बहुत गर्व है! बधाई हो। हमेशा आपके साथ हूं।' अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट सेक्शन में ताली बजाने वाला इमोजी डाला। 'मॉम टॉक्स' जल्द ही ZEE5 पर आएगा।
ये भी पढ़ें- 8.9 रेटिंग वाली 140 मिनट की ड्रामा-थ्रिलर, काल-नक्षत्र और ग्रह का खेल देख सहम उठेगा दिल, फाड़ू है सस्पेंस
ऐश्वर्या राय संग रेड कार्पेट पर चलने से डरते हैं अभिषेक बच्चन, खुद बताई वजह, बोले- 'ये सबसे बड़ा टास्क है'
Latest Bollywood News