जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की हालिया बॉक्स ऑफिस फ्लॉप फिल्मों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता एक एक्टर के कंट्रोल से बाहर होती है। टाइगर के करियर ग्राफ और हाल के सालों में उन्हें जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, उन पर बात करते हुए जैकी ने कहा कि एक्टर पूरी ईमानदारी से काम करने पर फोकस करते हैं और बाकी सब दर्शकों पर छोड़ देते हैं। टाइगर भी उन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।
टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्मों पर जैकी श्रॉफ क्या बोले
मिड-डे से बात करते हुए जैकी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री का जो अनप्रेडिक्टेबल माहौल है, उसका अनुभव हर एक्टर को कभी न कभी होता ही है। उन्होंने कहा, 'जिंदगी ऐसी ही है कि ये चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कभी आपको सफलता मिलेगी तो कभी नहीं।'
फ्लॉप के बाद कैसा होता टाइगर श्रॉफ का हाल
एक्टर ने आगे बताया कि लगातार कई फिल्में अच्छा प्रदर्शन न करने के बावजूद टाइगर पॉजिटिव बने हुए हैं। जैकी ने कहा, 'हम एक्टर हैं, हमें हर तरह के हालात से गुजरना पड़ता है। टाइगर यह बात जानता है। वह कहता है मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। बाकी सब दर्शकों पर है। यह बहुत अच्छी बात है। बाकी सब ठीक है।'
टाइगर श्रॉफ की 4 हिट फिल्में
टाइगर श्रॉफ ने 2014 में सब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से कृति सेनन ने भी डेब्यू किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिससे टाइगर को एक मजबूत फैन फॉलोइंग बनाने में मदद मिली। फैंस उनके मार्शल आर्ट्स स्किल्स और फिटनेस रूटीन के दीवाने हैं। अपने डेब्यू के बाद टाइगर ने 'बागी' और 'बागी 2' जैसी एक्शन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई, जो बाद में एक हिट फ्रेंचाइजी बन गई। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' में भी काम किया, जो 2019 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक थी।
टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप मूवीज
हालांकि, एक्टर को कुछ साल से बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। 'गणपत', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'अ फ्लाइंग जट्ट' जैसी फिल्में फ्लॉ रही। टाइगर अब राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'लग जा गले' में नजर आएंगे। इस फिल्म में तब्बू, विद्युत जामवाल, जान्हवी कपूर और कुणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढे़ं-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 'लव और कुश' का 24 साल बाद इतना बदल गया लुक, रियल लाइफ में भी है जुड़वा भाई
प्राइम वीडियो की धमाकेदार क्राइम-थ्रिलर, खौफनाक कहानी में छिपे हैं कई रहस्य, आते ही टॉप 5 पर किया कब्जा
Latest Bollywood News