जयदीप अहलावत फिलहाल 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता का का जश्न मना रहे हैं। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही झंडे गाड़ने शुरू कर दिए थे और अब बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में ये 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने एसपी सीबीआई राजीव तोमर की भूमिका निभाई है और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। ऐसे में जयदीप अहलावत ने एक बात साफ कर दी है कि वह पुलिसवाले की भूमिका में टाइपकास्ट नहीं होना चाहते। यानी वह बार-बार पुलिस अफसर की भूमिका नहीं निभाना चाहते।
दृश्यम 3 की सफलता पर बोले जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत ने वैराइटी इंडिया से बातचीत में कहा कि वह ये तो नहीं बता सकते कि 'दृश्यम 3' की सफलता का उनके करियर पर क्या असर होगा, क्योंकि भविष्य में क्या होने वाला है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने ये भी साफतौर पर कहा कि वह अपने करियर में एक टाइपकास्ट नहीं होना चाहते। वह नहीं चाहते कि 'दृश्यम 3' की सफलता के बाद उन्हें लोग सिर्फ पुलिसवाले के ही रूप में देखने लगें और फिर उन्हें सिर्फ इससे मिलते-जुलते रोल ही ऑफर हों।
क्या बोले जयदीप अहलावत?
जयदीप अहलावत ने बातचीत के दौरान कहा, 'ब्लॉकबस्टर सफलता, मैं नहीं जानता की दृश्यम 3 की सफलता से मेरा करियर किस तरह बदलेगा, उम्मीद है कि ये बदलाव अच्छा हो। उम्मीद है कि मुझे इसके बाद और भी चुनौतीपूर्ण और अच्छे रोल मिलेंगे। उम्मीद है कि बार-बार पुलिसवाले का ही किरदार निभाने के लिए नहीं कहा जाएगा। मैं बस यही चाहता हूं कि मुझे और ज्यादा चुनौतियां, अच्छी स्क्रिप्ट और बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिले। मुझे बस यही उम्मीद है कि आगे चलकर सब कुछ अच्छा हो।' इसी के साथ जयदीप अहलावत ने भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी क्यों भरी। उन्होंने बताया कि 'दृश्यम 3' से जुड़ना आसान नहीं था, प्रोजेक्ट में दिलचस्पी होने के बाद भी शेड्यूल के चलते उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा था।
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दृश्यम 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 309 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसका कलेक्शन 309.51 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में ये फिल्म 480 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। इसी के साथ दृश्यम 3 अब अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और कमाई के मामले में इसने 'सिंघम अगेन' और 'तान्हाजी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब सभी की नजर इसके दूसरे हफ्ते के कलेक्शन पर टिकी है।
ये भी पढ़ेंः 'बिग बॉस 20' में रो पड़े काजी तौकीर, बीमारी के दौरान यंग-स्काउट ने किया बुली, सलमान खान ने जमकर लगाई क्लास
Latest Bollywood News