सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। और अब आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसके साथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने चर्चित और रौबदार किरदार 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के रूप में वापसी कर चुके हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनिया भर में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली थी और अब रिलीज के बाद इस पर दर्शकों के रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख रहे दर्शकों के रिएक्शन की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है।
दर्शकों को कैसी लगी रजनीकांत की 'जेलर 2'?
दर्शकों ने 'जेलर 2' के शुरुआती रिव्यूज साझा करना शुरू कर दिया है, फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। खासतौर पर बड़े पर्दे पर रजनीकांत की वापसी ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। कुछ ने रजनीकांत की एंट्री की तारीफ की तो वहीं कुछ ने क्लाइमैक्स को लेकर निराशा जाहिर की। वहीं कुछ दर्शकों ने बैकग्राउंड स्कोर, गानों और खासतौर पर विलेन की तारीफ की।
रजनीकांत के टाइटल कार्ड पर फैंस फिदा
'जेलर 2' देखने वाले दर्शकों ने फिल्म के टाइटल कार्ड की जमकर तारीफ की है। एक ने लिखा- 'जेलर 2 टाइटल कार्ड बेहद शानदार है। डबल मेडनेस और फायर।' एक ने लिखा- 'जेलर 2 का फर्स्ट हाफ दमदार है। सुपर्सटार टाइटल कार्ड, नेल्सन की जबरदस्त कॉमेडी और टी-सटॉल सीन.. इंटरवल तक फिल्म कमाल लगती है।' एक और ने लिखा- 'फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां से पहला भाग खत्म हुआ था। शुरुआत में हल्के-फुल्के अंदाज में फिल्म शुरू होती है और रजनीकांत की जबरदस्त एंट्री दिल जीत लेती है। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर कई सीन को और भी शानदार नबा देती है।'
किसी को पसंद आई तो किसी को इंप्रेस नहीं कर पाई फिल्म
एक ने लिखा- 'जेलर 2 प्रीमियर शो रजनीकांत की परफॉरमेंस फायर है। कहानी अच्छी है, स्क्रीनप्ले औसत है, मास एक्शन सीक्वेंस हैं, और DOP का काम बेहतरीन है। अनिरुद्ध के गाने ठीक-ठाक हैं, लेकिन BGM जबरदस्त है।
पहला हाफ अच्छा है, दूसरा हाफ औसत से नीचे है। फिल्म काफी लंबी है और क्लाइमैक्स कमजोर है। कुल मिलाकर: औसत से नीचे।' एक और लिखता है- 'Jailer2 अगर मासूमियत से एक्टिंग करना एक कला है, तो रजनीकांत इसके पिकासो हैं। अचानक से पूरा थिएटर झूम उठा। इसका पूरा श्रेय मूर्ति को जाता है'
योगी बाबू और नमो नारायण के भी हो रहे चर्चे
कॉमेडी के मामले में योगी बाबू और नमो नारायण से जुड़े सीन्स की दर्शकों के बीच काफी तारीफ हो रही है। एक दर्शक के अनुसार, योगी बाबू और नमो नारायण की कॉमेडी कई जगह पर जबरदस्त काम करती है और हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर देती है। बता दें, 'जेलर 2' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने पेश किया है। निर्माताओं ने 5 अक्टूबर को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया था और अब रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों के बीच गदर काट रही है। बता दें, धनुष की 'OM' भी पहले 15 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत की खातिर उन्होंने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी, जिसकी जानकारी उन्होंन सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
ये भी पढ़ेंः यामी गौतम की 'नय्यी नवेली' देखने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Latest Bollywood News