A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jana nayagan लीक पर सेंसर बोर्ड की सफाई, CBFC ने किया साफ- उनकी ओर से नहीं हुई कोई चूक

Jana nayagan लीक पर सेंसर बोर्ड की सफाई, CBFC ने किया साफ- उनकी ओर से नहीं हुई कोई चूक

CBFC ने विजय की 'जना नायकन' के लीक होने के दावों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए, बोर्ड ने अपने कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल पर जोर दिया।

Thalapathy Vijay- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY विजय

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने अपने आधिकारिक बयान में सुपरस्टार विजय की फिल्म 'जना नायकन' के लीक होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है। CBFC ने इन दावों पर सफाई देते हुए एक स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार CBFC ने कहा है कि सर्टिफिकेशन के लिए भेजी जाने वाली सभी थिएटर फिल्मों के लिए वह एक सुरक्षित 'की डिलीवरी मैसेज' (KDM) सिस्टम का इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सिस्टम तय करता है कि फिल्म के कंटेंट पासवर्ड से सुरक्षित रहे और KDM सिर्फ प्रोड्यूसर या फिल्ममेकर के पास ही रहे।

जना नायकन लीक पर सेंसर बोर्ड का रिएक्श

CBFC ने बताया कि बिना किसी वैध KDM के फिल्म को एक्सेस करना या देखना संभव नहीं है। यह कदम सबमिट किए गए कंटेंट की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। 'जना नायकन' के बारे में CBFC ने अपने बयान में कहा कि डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) 17 मार्च को मुंबई में आवेदक को विधिवत रसीद के साथ आधिकारिक तौर पर सौंप दिया गया था। तब से DCP आवेदक के ही पास है।

मेकर्स ने दी थी चेतावनी

प्रोडक्शन कंपनी KVN प्रोडक्शंस ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि लीक हुए सीन को व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, यूट्यूब, वेबसाइटों, टोरेंट या किसी अन्य माध्यम से डाउनलोड करना, देखना, स्टोर करना, आगे भेजना, शेयर करना, अपलोड करना या प्रसारित करना एक क्राइम है और कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन है। फिल्म के लीक होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इसकी रिलीज लगातार टल रही है और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। 

जना नायकन की रिलीज पर लगी रोक

विजय की ये आखिरी फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज टाल दी गई थी। इस फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन नहीं मिला है।

ये भी पढे़ं-

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने क्या कर ली सगाई? तस्वीर ने मचाई हलचल

'डकैत' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने दिखाया दम

Latest Bollywood News