1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नदियों पार' से है कैटरीना कैफ का खास कनेक्शन, खुद जाह्नवी कपूर ने कर दिया खुलासा

'नदियों पार' से है कैटरीना कैफ का खास कनेक्शन, खुद जाह्नवी कपूर ने कर दिया खुलासा

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'रूही' को चार साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के साथ-साथ इसमें जाह्नवी के आइटम नंबर 'नदियों पार' के भी खूब चर्चे रहे थे। अब जाह्नवी ने फिल्म के चार साल पूरे होने पर इस गाने से जुड़ा एक खुलासा किया है।

Katrina Kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कैटरीना कैफ और जाह्नवी कपूर।

जाह्नवी कपूर ने 2018 में 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के समय जाह्नवी 20 साल की थीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई जॉनर की फिल्मों में काम किया। जाह्नवी ने एक हॉरर-कॉमेडी में भी काम किया जो 2021 में रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव के साथ आई जाह्नवी की फिल्म 'रूही' की, जिसे रिलीज हुए चार साल हो गए हैं। जाह्नवी ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग स्किल्स से सबको चौंका दिया था। इस फिल्म के साथ-साथ फिल्म में जाह्नवी के आइटम सॉन्ग 'नदियों पार' की भी खूब चर्चा हुई थी। इस बीच जाह्नवी ने इस आइटम नंबर से जुड़ा एक नया खुलासा किया है।

'नदियों पार' का कैटरीना कैफ से कनेक्शन

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में रूही के चार साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने 'नदियों पार' से अपने लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने गाने की शूटिंग से जुड़े स्ट्रगल के बारे में बात की और साथ ही बताया कि उनके गाने का कैटरीना कैफ से भी कनेक्शन है। तो चलिए जानते हैं कि नदियों पार का आखिर कैटरीना से क्या कनेक्शन है।

रूही के चार साल पूरे होने पर जाह्नवी का पोस्ट

जाह्नवी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- 'रूही के 4 साल और मेरा पहला सोलो डांस नंबर। मैं एक बच्ची थी। इस गाने को लेकर बहुत नर्वस थी। मैंने यह भी नहीं सीखा था कि कड़ी रोशनी में बिना आंखें सिकोड़े कैसे अपनी आंखें खुली रखूं। 'गुड लक जेरी' की शूटिंग के बीच 3 दिनों तक रिहर्सल की, जीएलजे के लिए पूरी रात पटियाला में शूटिंग की, सुबह पैक अप के बाद फ्लाइट पकड़ी और उस रात 'नदियों पार' की शूटिंग की। बिना सोए 7 घंटे में गाना खत्म किया और उसी दिन जेरी को फिर से शुरू करने के लिए तुरंत वापस आ गई। 3 दिन की बिना सोए मैराथन, बस यही उत्साह कि मैं दर्शकों के सामने रहूंगी।'

कैटरीना थीं इंस्परेशन

जाह्नवी अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- 'फन फैक्ट ये है कि एक डेसपरेट कॉल के बाद ये आउटफिट सिर्फ एक ही दिन में तैयार किया गया था। हेयर, मेकअप, डांस और यहां तक की वार्डरोब सबकी इंस्परेशन आइकॉनिक कैटरीना कैफ हैं।' जाह्नवी के इस पोस्ट पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।  कई ने जाह्नवी के लुक की तारीफ की तो कई ने फिर नदियों पार को याद करते हुए उनके डांस स्किल को सराहा।

Latest Bollywood News