A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Peddi के इवेंट में बैठी थीं जाह्नवी कपूर, तभी दौड़ता हुआ आया राम चरण का डुप्लीकेट, मारा जोर का धक्का, पलट गया सोफा, बचाव में आगे आए बॉडीगार्ड

Peddi के इवेंट में बैठी थीं जाह्नवी कपूर, तभी दौड़ता हुआ आया राम चरण का डुप्लीकेट, मारा जोर का धक्का, पलट गया सोफा, बचाव में आगे आए बॉडीगार्ड

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी रिलीज के लिए तैयार है। इसी के प्रमोशनल इवेंट से हैरान करने वाली झलक सामने आई है। फिल्म की लीडिंग लेडी को एक शख्स ने जोर का धक्का मारा, जिसके बाद वो बेहद घबराई नजर आईं।

peddi, Janhvi Kapoor, ram charan - India TV Hindi
Image Source : INSTANTBOLLYWOOD/INSTAGRAM जाह्नवी कपूर को शख्स ने मारा धक्का।

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज को सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए है। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से जारी है और इसी को ध्यान में रखते हुए एक प्री-रिलीज इवेंट होस्ट किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर भी ट्रेडिशनल लुक में शिरकत की। इसी इवेंट के दौरान ही एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान कर दिया और जाह्नवी भी इसके चलते काफी घबरा गईं। इवेंट के बीच में हुई इस घटना ने लोगों का सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा और अब इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद जाह्नवी कपूर के फैंस फिक्रमंद हो गए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर इवेंट के बीच एक सोफे पर बैठी हैं, तभी एक शख्स उनकी ओर दौड़ता हुआ आता है, जो बिल्कु राम चरण की तरह लग रहा है। राम चरण से मिलने की चाहत में उनका डुप्लीकेट सिक्योरिटी को तोड़ते हुए जाह्नवी की ओर दौड़ते हुए आता है और उन्हें धक्का मार देता है। सामने से आ रहे उस शख्स को देख एक्ट्रेस बुरी तरह डर जाती हैं। जैसे ही शख्स का हाथ उन पर लगता है, घक्का इतान जोर का होता है कि एक्ट्रेस का सोफा पीछे की ओर पलटता है, तभी पास खड़े लोग उन्हें बचाते हैं और बॉडीगार्ड्स भी रेस्क्यू में आगे आते हैं और उस शख्स को उठाकर वहां से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

लोगों का रिएक्शन

राम चरण का बॉडीगार्ड एक्ट्रेस को बचाने में सबसे आगे दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से जाह्नवी घबरा गई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने चिंता जाहिर की है। एक शख्स ने लिखा, 'जाह्नवी कपूर कितना डर गई, ये किसी भी शख्स के लिए अंदर तक हिला देने वाला है।' एक और शख्स ने लिखा, 'भगवान करें जाह्नवी ठीक हो।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'जाह्नवी क्या किसी की भी हालत खराब हो सकती थी।' इस तरह के कई कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

कब रिलीज होगी पेड्डी?

बता दें, राम चरण और जाह्नवी स्टारर 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 4 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के बीच बेकरारी को डबल कर दिया है। बात करें, इस इवेंट में जाह्नवी कपूर के लुक की तो वो ब्राउन शिमरी साड़ी में नजर आईं, वहीं फिल्म में वो टिपिकल तेलुगु गर्ल के लुक में दिखेंगी। लहंगा-चोली में उनका लुक सामने भी आ चुका है।

ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week: 'गुल्लक 5' से लेकर 'धुरंधर' तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, सस्पेंस और कॉमेडी से होगा महाब्लास्ट

Latest Bollywood News