A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वकील की पोषाक में आ रहे 2 जॉली, जज की पहले ही बिगड़ गई हालत, अब कैसी होगी वकालत की तीसरी किस्त?

वकील की पोषाक में आ रहे 2 जॉली, जज की पहले ही बिगड़ गई हालत, अब कैसी होगी वकालत की तीसरी किस्त?

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी-3 से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में 2 जॉली मिलकर जज की हवा निकालते दिख रहे हैं।

Jolly LLB 3- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार और अरशद वारसी

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी-3 इस शुक्रवार यानी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में 1 नहीं बल्कि 2-2 जॉली जज की नाक में दम करते नजर आने वाले हैं। दोनों जॉली ने एक बार फिर जज यानी सौरभ शुक्ला का माथा घुमा रहे हैं। ट्रेलर में इसकी झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। 

पहले भी सुपरहिट रहीं दोनों किश्तें

बता दें कि साल 2013 में पहली बार जॉली एलएलबी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि अरशद वारसी ने लीड रोल निभाया था। डायरेक्टर सुभाष कपूर की ये फिल्म 13 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने 43 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ वमन इरानी ने भी दमदार किरदार निभाया था और अमृता राव हीरोइन रही थीं। सौरभ शुक्ला ने जज का किरदार निभाया जो लोगों के लिए एक कॉमिक साबित हुआ। 

दूसरी किश्त में थे अक्षय कुमार

इस फिल्म के हिट होते ही इसका दूसरा पार्ट जॉली एलएलबी-2 साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था और हुमा कुरेशी हीरोइन के तौर पर नजर आई थीं। फिल्म को सुभाष कपूर ने ही डायरेक्ट किया था और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म का बजट 83 करोड़ रुपयो से ज्यादा था और बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 182 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। 

अब तीसरी किश्ते में उड़ेगा गर्दा?

अब जॉली एलएलबी-3 में एक नहीं बल्कि दोनों जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी अब मिलकर जज यानी सौरभ शुक्ला की हवा निकालते दिख रहे हैं। दोनों स्टार्स की ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कमाई के मामले में कमाल कर पाती है या नहीं।   

Latest Bollywood News