1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी को फिर मिला एक दमदार रोल, सर्वाइवल थ्रिलर 'जोराम' का ट्रेलर देख होंगे रोंगटे खड़े

मनोज बाजपेयी को फिर मिला एक दमदार रोल, सर्वाइवल थ्रिलर 'जोराम' का ट्रेलर देख होंगे रोंगटे खड़े

मनोज बाजपेयी एक बार फिर एक दमदार रोल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जोराम' में वह ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसे देखकर हर पिता की आंखों में आंसू आ जाएंगे। क्योंकि इसमें मनोज अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर संघर्ष करते दिख रहे हैं।

Joram Official Trailer- India TV Hindi
Image Source : X Joram Official Trailer

नई दिल्लीः मनोज बाजपेयी ऐसे एक्टर हैं जो अपने हर किरदार से इंडस्ट्री को एक नए मुकाम पर पहुंचा देते हैं। मनोज ने हमेशा अपने फैंस का दिल जीता है और उनके इमोशन को झकझोरा है। एक बार फिर वह 'जोरम' के साथ दर्शकों का दिल जीतने के  लिए तैयार हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब और स्मिता तांबे भी नजर आ रही हैं। यह इंटेंस और सर्वाइवल  थ्रिलर 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

मनोज के पहले के सभी किरदारों पर भारी 'जोराम'

दिल को छू लेने वाला ट्रेलर दर्शकों को मनोज बाजपेयी के पहले कभी न देखे गए अवतार से परिचित कराया। वे एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं जो अपने बच्चे को अपने आगे बांध भाग रहे हैं और जीवन की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। निर्देशक देवाशीष मखीजा ने एक ऐसी कहानी बुनी है जहां जीवित रहने के लिए एक शख्स फाइट कर रहा है और यह निश्चितरूप से दर्शकों को हिलाकर रख देगा। देखिए ये ट्रेलर...

डायरेक्टर ने कही ये बात

फिल्म के लेखक-निर्देशक देवाशीष मखीजा ने कहा, "यह सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा में ह्यूमन डेप्थ और कई बढ़ाये होने के  बावजूद जीवन की खोज की गहराई को उजागर करता है। मखीजाफिल्म में, निर्माता अनुपमा बोस और पूरी शानदार, निडर टीम और कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म के निर्माण में  कड़ी मेहनत और सालों  की सोच शामिल है। हम इसके लिए ज़ी स्टूडियोज के आभारी हैं - हमारी पहली बड़ी स्क्रीन रिलीज - और हम सभी उत्सुकता से भरे हुए हैं कि दुनिया इसे आखिरकार देखेगी।"

मनोज ने बताया क्यों खास है 'जोराम'

फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज बाजपेयी ने कहा, "मैं 'जोरम' का हिस्सा बनकर बेहद खुश  हूं। फिल्म ने वास्तव में सभी पहलुओं में परिपक्व साबित हुई है। अब तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, हम वास्तव में अभिभूत हैं। ट्रेलर देखने के लिए मैं  बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह वास्तव में आपको आने वाले समय की एक झलक प्रदान करता है।" 

जोरम ज़ी स्टूडियोज़ और मखीजाफिल्म के बीच एक सहयोग है, जो प्रभावशाली कहानी कहने में एक मील का पत्थर साबित हुई  है।  देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, लिखित और तैयार की गई इस फिल्म को शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और देवाशीष मखीजा ने प्रोड्यूस किया है। यह 8 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ेंः मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन से माफी मांगने के नाम पर लिखी ऐसी व्यंग्यात्मक पोस्ट, पढ़कर फैंस होंगे आग बबूला

'मिर्जापुर 3' के रॉबिन इस दमदार वेबसीरीज में आएंगे नजर, एक्शन-पैक्ड ट्रेलर हो रहा वायरल

Latest Bollywood News