A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' और 'मै वापस आऊंगा' में होगा क्लैश, कंगना रनौत और इम्तियाज में होगी टक्कर?

12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' और 'मै वापस आऊंगा' में होगा क्लैश, कंगना रनौत और इम्तियाज में होगी टक्कर?

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसका पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें कंगना का धांसू लुक देखने को मिलेगा। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर 'मै वापस आऊंगा' से टक्कर होने वाली है।

kangana ranaut- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANA,IMTIAZALIOFFICIAL कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ

कंगना रनौत अपनी अगली बड़ी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज की तैयारी में लगी हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया। इस फिल्म में कंगना एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं और पोस्टर में अस्पताल का स्टाफ अपनी ड्यूटी के दौरान, हथियारों से होने वाली हिंसा का सामना करते हुए एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर इम्तियाज की 'मै वापस आऊंगा' से होगी।

भारत भाग्य विधाता से कंगना रनौत का पहला लुक

कंगना ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करने के लिए एक मोशन पोस्टर पोस्ट किया है। इस पोस्टर में कंगना को आग के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं और गाले पर खून भी दिखाई दे रहा है। नर्स की यूनिफॉर्म पहने हुए, कंगना पोस्टर में अपने किसी मरीज की मदद करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कुछ खास करके, आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।'

कंगना की फिल्म इम्तियाज की 'मैं वापस आऊंगा' से टकराएगी

इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट 12 जून बताई थी। हालांकि, यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अकेली फिल्म नहीं होगी, क्योंकि इसी तारीख को कई हिंदी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर होगी। इनमें इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' शामिल हैं।

कंगना रनौत ने बताई 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी

'भारत भाग्य विधाता' सच्ची घटनाओं पर आधारित है और उन अस्पताल कर्मचारियों की कहानी बताती है, जिन्होंने मुंबई के कामा और अल्ब्लेस अस्पताल में 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान 400 मरीजों की जान बचाई थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, कंगना ने वैरायटी इंडिया से कहा था।

'हम अक्सर जोर-शोर से दिखाए जाने वाले हीरोइज्म का जश्न मनाते हैं, लेकिन असली हिम्मत शांत होती है। वह सामने आती है, टिकी रहती है और जिम्मेदारी उठाती है। भारत भाग्य विधाता हिम्मत, बलिदान, इंसानियत और एकता की एक अनकही कहानी है... उन आम लोगों की कहानी, जो आतंकवाद और जिंदगी के बीच ढाल बनकर खड़े हो गए थे। मैं इस कहानी का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो उन लोगों को सलाम करती है, जिन्होंने शहर के सबसे मुश्किल पलों में उसे एकजुट रखा और मैं 12 जून को बड़े पर्दे पर दर्शकों को यह कहानी दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

भारत भाग्य विधाता की धांसू कास्ट

इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है।

ये भी पढे़ं-

लगातार फ्लॉप से टूट गया था सुपरस्टार मां का बेटा, एक्टिंग छोड़ बनना चाहता था पायलट, सलमान खान की फिल्म से चमकी किस्मत

प्राइम वीडियो की धमाकेदार क्राइम-थ्रिलर, खौफनाक कहानी में छिपे हैं कई रहस्य, आते ही टॉप 5 पर किया कब्जा

Latest Bollywood News