1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आई कनिका कपूर की वेडिंग डेट, इस दिन एनआरआई बिजनेसमैन संग रचाएंगी ब्याह

सामने आई कनिका कपूर की वेडिंग डेट, इस दिन एनआरआई बिजनेसमैन संग रचाएंगी ब्याह

कनिका शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त बताई जा रही हैं। 

kanika kapoor - India TV Hindi
Image Source : INST/KANIKA KAPOOR kanika kapoor 

Highlights

  • कनिका और गौतम 20 मई 2022 को शादी करने जा रहे हैं
  • कनिका शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त बताई जा रही हैं

पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर चर्चा में बनी हुईं हैं। कनिका कपूर एक बार फिर दुल्हनिया बनने जा रही हैं। अब तक दोनों की शादी की खबरें तो आ ही रही थीं, लेकिन अब डेट को लेकर भी अपडेट आ गया है। कनिका और गौतम 20 मई 2022 को शादी करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कनिका की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

कनिका शादी की तैयारियों में खासी व्यस्त बताई जा रही हैं। इस दौरान उनको शॉपिंग करते हुए भी देखा गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका और गौतम ने 6 महीने पहले ही शादी करने का फैसला ले लिया था, लेकिन किसी कारण दोनों को शादी के डेट को आगे करना पड़ा। कनिका कपूर के पहले हस्बैंड की तरह ही गौतम भी एनआरआई बिजनेसमैन हैं।

कनिका की पहली शादी एनआरआई राज चंदोक से महज 18 साल की उम्र में हुई थी। शादी के बाद कपल के तीन बच्चे हुए, जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। हालांकि, शादी के 15 साल बाद कनिका और राज 2012 में अलग हो गए थे। कनिका के करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहला गाना साल 2012 में जुगनी जी गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था।

Latest Bollywood News