Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari LIVE: ऋषभ शेट्टी की फिल्म के आगे पानी भर रही वरुण-जाह्ववी की मूवी, जानें मिल रहे कैसे रिएक्शन
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बॉक्स ऑफिस टक्कर से लेकर क्रिटिक्स की पसंद कौन बनेगी, ये देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में नामी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। जहां पैन इंडिया फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को ऋषभ शेट्टी ड्राइव कर रहे हैं, वहीं 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही सामने आ गई है। लोगों को उम्मीद थी कि दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। दोनों ही फिल्मों में कौन कितना आगे निकला है, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
Live updates : Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari LIVE
-
October 02, 2025 3:04 PM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
'कांतारा चैप्टर 1' की गूंजी दहाड़, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निकला दम
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' और शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म की सबसे ज्यादा बुकिंग कन्नड़ वर्जन में हुई। वहीं हिंदी दर्शकों से भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के आगे कुछ खास कमाल नहीं दिख पा रही है। अब आने वाले दिनों में ही देखने को मिलेगा कि 'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में से कौन बाजी मार पाता है।
-
October 02, 2025 2:17 PM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
जूनियर एनटीआर को पसंद आई कांतारा चैप्टर 1
एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ी शुरू कर दिया है। जूनियर एनटीआर ने भी इस फिल्म की तारीफ की और लिखा, '#KantaraChapter1 की टीम को शानदार सफलता हासिल करने पर बधाई। @shetty_rishab सर ने एक अद्भुत अभिनेता और एक शानदार निर्देशक, दोनों के रूप में अद्भुत प्रदर्शन करके अकल्पनीय कर दिखाया। पूरी कास्ट और क्रू को साथ ही @hombalefilms को, ऋषभ सर के विजन का निडरता से समर्थन करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
-
October 02, 2025 1:44 PM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में छिड़ी जंग
'कांतारा चैप्टर 1' के विजुअल सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कई सीन्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें दर्शक मास्टरपीस बता रहे हैं। दूसरी ओर, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लोगों ने फैमिली एंटरटेनर बताया है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने इन दोनों फिल्म के रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है।
-
October 02, 2025 12:39 PM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
दशहरा पर 'कांतारा चैप्टर 1' ने मचाई धूम
2 अक्टूबर को गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दिन 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को दशहरा का भी जबरदस्त फायदा मिलने वाला है क्योंकि दर्शक इसे पैसा वसूल बता रहे हैं।
-
October 02, 2025 11:56 AM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
'कांतारा चैप्टर 1' को दर्शकों का मिल रहा प्यार
'कांतारा: चैप्टर 1' थिएटर्स में रिलीज हो गई है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक एक्स यूजर ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए इसे हिट बताया है। साथ ही ऋषभ शेट्टी की तारीफ भी की है।
-
October 02, 2025 8:51 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'कांतारा चैप्टर 1' से जुड़ी अधिक अपडेट
'कांतारा चैप्टर 1' से जुड़ी अधिक अपडेट के लिए आप इन लिंक्स पर क्लिक करें और फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी हासिल करें।
'हर चमकती चीज...', 'कांतारा चैप्टर 1' की धूम के बीच सामने आया पहला रिव्यू
-
October 02, 2025 8:30 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
वरुण-जाह्नवी की हुई तारीफ
एक शख्स ने फिल्म की तारीफ में लिखा, 'पूरी कास्ट तारीफ की हकदार है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री अच्छी हैं, दोनों चार चांद लगा दिए हैं। उनकी कॉमेडी टाइमिंग और भावनात्मक दृश्यों को बखूबी निभाया गया है। क्या शानदार फिल्म है!'
-
October 02, 2025 8:14 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म है 'कांतारा चैप्टर 1'
'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ करते हुए एक शख्स ने लिखा, 'ऋषभ शेट्टी ने ये फिर से कर दिखाया है, ये नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म है। इसमें गूजबंप देने वाले मोमेंट्स हैं।' पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग जोरदार है।
-
October 02, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कैसी है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी?
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर भी लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है। कई लोगों इसे शानदार बता रहे हैं। एक शख्स ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'वरुण धवन ने कमाल की मिमिक्री की है। खास तौर पर शाहरुख खान और सलमान खान की। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जिसमें बहुत कॉमेडी, प्यार और धमाल है। फिल्म के दिल में एक गहरा संदेश हैं। जाह्नवी और सान्या ग्लैमरस लुक में हैं और रोहित शराफ एक मैच्योर कैरेक्टर निभा रहे हैं। मनीष पॉल एक फ्रीकिंग रोल में हैं। स्क्रीन प्ले आपको बांधे रखता है। फिल्म जरा भी बोरिंग नहीं है। सनी संस्कारी दुल्हनिया फिल्म्स की याद दिलाती है।'
-
October 02, 2025 7:58 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कैसा है 'कांतारा चैप्ट 1' का क्लाइमैक्स, देखें झलक
'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के साथ ही इसके रिव्यूज भी आने लगे हैं। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म को लेकर क्रेजी रिस्पॉन्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। एक शख्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में बात करते हुए फिल्म को शानदार बताया और कहा कि इसका क्लाइमैक्स बॉलीवुड का बेस्ट क्लाइमैक्स है।
-
October 02, 2025 7:52 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की भी लंबी चौड़ी कास्ट है। फिल्म में रोहित शराफ, विक्रम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन, सनी के रोल में नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस जाह्नावी कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं और वो तुलसी कुमारी के रोल में नजर आएंगी। वहीं सान्या मल्होत्रा फिल्म में अनन्या के रोल में हैं। इसके अलावा मनीष पॉल कुकु और अभिनव शर्मा बंटू के रोल में नजर आएंगे।
-
October 02, 2025 7:35 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कांतारा चैप्टर 1 की कास्ट
कांतारा चैप्टर 1 की कास्ट भी इस बार काफी बदल गई है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में जयराम, गुलशन देवैया, किशोर जैसे सितारे अहम किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म के एक गाने में दिलजीत का भी कैमियो है। वहीं रुक्मिणी वसंत फिल्म में लीड एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ ऋषभ शेट्टी का रोमांस भी देखने को मिल सकता है।
-
October 02, 2025 7:21 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' BO प्रिडिक्शन
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन पर नजर डालें तो एक्सपर्ट्स का दावा है कि 'कांतारा चैप्टर 1' 40 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर सकती है और ये आंकड़ा 'सैयारा' और 'छावा' जैसी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ने के लिए काफी है। वहीं 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का कलेक्शन 7 से 10 करोड़ के बीच ही सिमटता दिख रहा है। क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कमाई डबल डिजिट में शायद न ही पहुंच पाए।
-
October 02, 2025 7:16 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कौन निकला आगे?
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' दोनों की एडवांस बुकिंग पर अगर नजर डालें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म से काफी आगे निकल चुकी है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से 665319 टिकट 'कांतारा चैप्टर 1' की ज्यादा मिली हैं। ऐसे में साफ है कि 'कांतारा' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई और शानदार क्रिटिक्स रेटिंग 'कांतारा चैप्टर 2' के काम आई हैं। साथ ही बज का भी पूरा प्रभाव देखने को मिला है। लॉन्ग वीकेंड का भी पूरा फायदा इस फिल्म को मिलता दिख रहा है। एक बार फिर फिल्म कई रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते नजर आएगी।
-
October 02, 2025 7:12 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'कांतारा चैप्टर 1' की एडवांस बुकिंग
'कांतारा चैप्टर 1' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे तक फिल्म की कुल 746438 टिकट बिकी हैं। इसके जरिए हुई कमाई पर नजर डालें तो आंकड़ा करीब 19.44 करोड़ रुपये का है। ऐसे में इतनी कमाई तो होनी ही है। ब्लॉक्ड सीट्स का आंकड़ा भी इसमें मिला दें तो ये 30 करोड़ के पार पहुंच जाता है। ऐसे में 'कांतारा चैप्टर 1' की पहले दिन की कमाई शानदार होनी तय है।
-
October 02, 2025 7:07 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की एडवांस बुकिंग
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे तक फिल्म की कुळ 81119 टिकट बिकी हैं, जिससे फिल्म की पहले दिन की कमाई 2.86 करोड़ तय हो चुकी है। ब्लॉक्ड सीट पर नजर डालें तो फिल्म लगभग 4.67 करोड़ की कमाई करेगी। ऐसे में फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।