A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 'पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती', कनाडा के कैप्स कैफे पर फायरिंग पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

'पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती', कनाडा के कैप्स कैफे पर फायरिंग पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

कपिल शर्मा ने बुधवार को पहली बार कैप्स कैफे में हुई 3 बार फायरिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही ये बताया कि कनाडा पुलिस इस मामले को कैसे डील कर रही है।

Kapil Sharma- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@KAPILSHARMA कपिल शर्मा

कपिल शर्मा आज बुधवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज करने पहुंचे थे। यहां बात करते हुए कपिल शर्मा ने पहली बार कनाडा कैफे में हुई फायरिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कपिल शर्मा ने बताया कि कनाडा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग के बाद कनाडा पुलिस ने इसे कैसे डील किया है। अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में पहुंचे कपिल शर्मा ने बताया, 'ये इंसीडेंट वहां पर हुआ कनाडा में वैनकूवर में और मुझे लगता है कि तीन बार वहां पर फायरिंग हुई है। मुझे जो लगता है कि वहां की पुलिस और प्रशासन काफी बेहतरन होने की तरफ कदम बढ़ा रही है। लेकिन वहां की पुलिस को शायद इतनी पावर नहीं है कि वे कुछ कर सकें। लेकिन उसके बाद जब हमारा ये केस हुआ तो ये केस फेडरल में चला गया। मुझे जो लगता है कि ऊपर वाला जो कुछ भी करता है उसकी जो कहानी होती है वो हम नहीं समझ सकते। लेकिन मुझे बहुत सारे लोगों के फोन आए कि वहां ऑलरेडी ये सब बहुत कुछ चल रहा था। लेकिन आपके कैफे पर जो फायरिंग हुई तो न्यूज बनी तो हमारी हर बार अगली बार और भी बड़ी ओपनिंग हुई।'

इसी साल 3 बार हुई फायरिंग

बता दें कि कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा के वेनकूवर शहर में अपना कैफे कैप्स कैफे खोला था। लेकिन ये कैफे खूब विवादों में घिरा रहा। यहां सबसे पहली बार इसी साल जुलाई में 10 तारीख को फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। इसके बाद 7 अगस्त को भी कैप्स कैफे पर मल्टीपल फायरिंग का मामला देखने को मिला। लगातार दूसरी बार यहां फायरिंग होने को लेकर काफी बवाल मचा रहा और कुछ समय तक के लिए इस कैफे को बंद करना पड़ा। बीते 16 अक्तूबर को भी यहां एक बार फिर यानी तीसरी बार फायरिंग देखने को मिली थी। यहां कार सवार कुछ बदमाशों ने हवाई फायर किए थे। अब तक कैप्स कैफे में तीन बार गोलियां चल चुकी हैं। इसके बाद भी कपिल शर्मा ने इसे शालीनता से डील करते हुए आग बढ़ा है। 

किस किस को प्यार करूं 2 में आएंगे नजर

बता दें कि बुधवार को कपिल शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ये फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। कपिल शर्मा भी 10 साल बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखने के लिए तैयार हैं। इससे पहले 2015 में कपिल शर्मा ने इसी फिल्म के पहले पार्ट किस किस को प्यार करूं से अपने हिट डेब्यू के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कपिल शर्मा शर्मा ने फिरंगी फिल्म भी की थी जो फ्लॉप रही थी। अब कपिल एक बार फिर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। 

धर्मेंद्र के निधन पर बोले कपिल शर्मा

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर भी कपिल ने दुख जताया है।  कपिल शर्मा ने बताया, 'धरम जी के जाने के बाद हर किसी को ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपने परिवार का कोई सदस्य खो दिया हो। क्योंकि जब मैंने अपने पिता को खोया था, तब मैं 22 साल का था। जब मेरी उम्र अपने पिता से सीखने की थी, तब उनका निधन हो गया। मैंने उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताया। लेकिन जब मैं मुंबई आया और हम अपना शो शुरू करने वाले थे, तो किसी को पता ही नहीं था कि वो क्या है। प्रोडक्शन हाउस और चैनल तय कर रहे थे कि किस सेलिब्रिटी को बुलाएं, लेकिन कोई आने को तैयार नहीं था। मैं पहली बार धरम पा जी से टोरंटो की एक फ्लाइट में मिला था। और उसी फ्लाइट में हमारी दोस्ती हुई। मैंने सोचा कि एक बार जाकर धरम पा जी से मिलूं। उस समय उनकी एक फिल्म रिलीज हो रही थी और वो व्यस्त थे। फिर भी, उन्होंने अपनी टीम से कहा कि ये मेरा बेटा है, और इसके लिए एक डेट तय कर दो। मैंने कल भी लिखा था। ये मेरे पिता को दूसरी बार खोने जैसा था।'

ये भी पढ़ें- न दिलबर, न लॉग लाची, ये है सबसे ज्यादा देखा गया गाना, मिले हैं 5 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज

कातिलाना फिगर, चेहरे पर नूर, गजब हसीन से सुपरस्टार हीरो की भांजी, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से करेगी डेब्यू 

 

Latest Bollywood News