1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. '20 घंटे काम करता है...' बॉलीवुड के इस नए-नवेले डायरेक्टर से इंप्रेस हुए करण जौहर, जमकर की तारीफ

'20 घंटे काम करता है...' बॉलीवुड के इस नए-नवेले डायरेक्टर से इंप्रेस हुए करण जौहर, जमकर की तारीफ

करण जौहर ने हाल ही में बॉलीवुड के एक नए-नवेले डायरेक्टर की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे ये डायरेक्टर दिन में 20 घंटे काम करता है। कौन है ये डायरेक्टर, जिसकी करण जौहर ने तारीफ की, चलिए जानते हैं।

Karan Johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM करण जौहर।

करण जौहर दशकों से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन तक कई ऐसे एक्टर्स को लॉन्च किया है जो बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हाल ही में जब उनसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक नए-नवेले डायरेक्टर की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे आर्यन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। करण जौहर ने कहा- "वह 20 घंटे काम करता है।"

करण जौहर ने की आर्यन की तारीफ

करण जौहर हाल ही में राज शमनी के पॉडकास्ट पर शामिल हुए, जहां उन्होंने इंडस्ट्री और बॉलीवुड के उभरते सितारों के बारे में बात की। बातचीत के दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की भी जमकर तारीफ की। फिल्म निर्माता ने आर्यन खान को अपना ‘पहला बच्चा’ बताते हुए कहा कि उन्हें आर्यन की निर्देशन प्रतिभा पर बहुत विश्वास है। आर्यन खान के अपकमिंग शो, 'बा***ड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में ज्यादा खुलासा किए बिना, उन्होंने आर्यन खान की खूबियों के बारे में बात की।

20 घंटे काम करते हैं आर्यन

करण जौहर ने कहा- 'अगर कोई राजा है, तो एक राजकुमार भी होगा।' उन्होंने कहा कि वह आर्यन खान की निर्देशन को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि उन्होंने शो देखा है। उन्होंने आर्यन को एक मेहनती शख्स बताते हुए कहा- 'वो 20 घंटे काम करता है। उसे काम से बड़ा और कोई काम नहीं है। उसे बस जीतना है। वो किसी भी नुकसान को व्यक्तिगत रूप से लेता है और सफलताओं से और भी ज्यादा प्रेरित होता है। वो एक दुर्लभ व्यक्तित्व वाला व्यक्ति है और निर्देशक के रूप में उसकी आवाज अलग है।'

करण के लिए उनके बेटे की तरह हैं आर्यन

करण जौहर के अनुसार, 'शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार का बेटा होने के बाद भी आर्यन का अपना व्यक्तित्व है। वह चुपचाप काम करते हैं और अपने पिता और उनकी विरासत का बोझ नहीं उठाता।' करण कहते हैं कि जब गौरी खान और शाहरुख के घर आर्यन का जन्म हुआ, उनके अंदर भी एक पेरेंट वाली भावना जागी। इसीलिए, आज जब वह आर्यन को निर्देशन करते देखते हैं तो उन्हें बहुत अलग अनुभव होता है।

Latest Bollywood News