1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WAVES 2025: कार्तिक आर्यन की मां के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल, फैन्स बोले- 'वो देख भी नहीं रही'

WAVES 2025: कार्तिक आर्यन की मां के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल, फैन्स बोले- 'वो देख भी नहीं रही'

कार्तिक आर्यन की मां भी गुरुवार को जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'द वर्ल्ड ऑडियो विजुअस एंड एंटरटेनमेंट समिट' (WAVES 2025) में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कार्तिक आर्यन

'द वर्ल्ड ऑडियो विजुअस एंड एंटरटेनमेंट समिट' (WAVES 2025) का आज मुंबई के जियो कन्वेशन सेंटर में शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 4 दिवसीय समिट का उद्घाटन किया है। इस समिट में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की है। यहां अक्षय कुमार से लेकर रणवीर कपूर जैसे सितारे पहुंचे थे। साथ ही कार्तिक आर्यन भी अपनी मां के साथ इस समिट में शामिल हुए। यहां कार्तिक की मां की मुलाकात की उनकी फिल्म की हीरोइन और रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रीलीला भी नजर आई हैं। यहां कार्तिक की मां के साथ खड़ी श्रीलीला का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को देख फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

फैन्स बोले- देख भी नहीं रही...

कार्तिक आर्यन भी WAVES 2025 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्तिक के साथ उनकी मां और कुछ परिचित भी मौजूद रहे। यहां कार्तिक की मां के साथ श्रीलीला को भी देखा गया है। श्रीलीला जल्द ही कार्तिक के साथ अपकमिंग फिल्म आशिकी-3 में ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल दीपावली पर रिलीज के लिए तैयार है। यहां श्रीलीला और कार्तिक की मां को साथ देखकर फैन्स भी खुश हो गए। कुछ फैन्स ने दोनों की खूबूसरती की तारीफ भी की है। वहीं एक फैन ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'जबरदस्ती नाम जोड़ रहे हो वो (श्रीलीला) उनकी तरफ देख भी नहीं रहीं।' बता दें कि श्रीलीला और कार्तिक की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें श्रीलीला और कार्तिक आर्यन ऑन्स्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी को फैन्स कितना प्यार देते हैं। 

दोनों के रिश्ते की भी अफवाहें

बता दें कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला फिल्म के साथ ही अपने निजी रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों कार्तिक आर्यन की मां ने कपिल शर्मा के शो में एक डॉक्टर बहु की इच्छा जताई थी। अब इत्तेफाक की बात ये है कि श्रीलीला ने भी डॉक्टरी की पढ़ाई की और एक डॉक्टर भी हैं। इसके साथ ही श्रीलीला और कार्तिक जल्द ही आशिकी-3 में नजर आने वाले हैं। इसके बाद से दोनों के अफेयर की सुर्खियां भी तेज होने लगी हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसको लेकर कोई खुलकर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब दोनों की जोड़ी की परीक्षा इस साल दीवाली पर रिलीज हो रही फिल्म आशिकी-3 में होने वाली है। 

Latest Bollywood News