1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन अब 'अल्फा गर्ल' संग करेंगे रोमांस? अपकमिंग फिल्म में हुई शरवरी वाघ की एंट्री, तगड़ा है बजट!

कार्तिक आर्यन अब 'अल्फा गर्ल' संग करेंगे रोमांस? अपकमिंग फिल्म में हुई शरवरी वाघ की एंट्री, तगड़ा है बजट!

कार्तिक आर्यन अब निर्देशक लव रंजन की एक और फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं और इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए मेकर्स 'अल्फा' स्टार शरवरी वाघ के नाम पर विचार कर रहे हैं।

sharvari wagh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHARVARI/@KARTIKAARYAN शरवरी वाघ, कार्तिक आर्यन।

कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शुमार हो चुके हैं। 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड डेब्यू के बाद से लेकर अब तक कार्तिक अपने दम पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अभी भी उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं और अब कार्तिक एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन एक नई फिल्म के लिए एक बार फिर लव रंजन के साथ कोलैब करने की तैयारी में हैं और अब खबरों की मानें तो मेकर्स इसमें शरवरी वाघ को कास्ट कनरे की योजना में हैं।

नई फिल्म में शरवरी संग जमेगी कार्तिक आर्यन की जोड़ी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, लव रंजन जल्दी ही अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं और फीमेल लीड के लिए शरवरी वाघ के नाम पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि इस नई फिल्म के सिलसिले में लव रंजन, शरवरी वाघ के साथ बातचीत कर रहे हैं और अगर सब ठीक रहता है तो लव रंजन की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन और शरवरी वाघ की जोड़ी साथ नजर आएगी। इस फिल्म के बजट की भी काफी चर्चा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लव रंजन की अपकमिंग फिल्म का बजट 200 करोड़ के आस-पास है। हालांकि, अब तक मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जल्द ही ले सकते हैं फाइनल डिसीजन

रिपोर्ट में आगे कहा गया है- 'लव रंजन इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और दिसंबर में इसकी शूटिंग शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट होरी होती है, वह सबसे पहले कार्तिक आर्यन को कहानी सुनाएंगे और फिर शरवरी वाघ से मुलाकात करेंगे। अगर दोनों कलाकार राजी हो जाते हैं तो ये फिल्म इन्हीं के साथ शुरू होगी।'

शरवरी-कार्तिक का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें को कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कार्तिक अब 'नागजिला', अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म और कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। वहीं शरवरी की बात करें तो वह इन दिनों इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शरवरी के साथ वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः 'तारे जमीन पर' के ईशान का भाई निकला जीनियस, एक्टिंग छोड़ डेंटिस्ट बने सचेत, UK में जमाया डेरा, अब कर रहे पायलट बनने की तैयारी

क्या 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? टीम के स्पोक्सपर्सन ने बताया सच

Latest Bollywood News