1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या वाकई ये विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का कार्ड है? वायरल हो रही हैं तस्वीरें

क्या वाकई ये विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का कार्ड है? वायरल हो रही हैं तस्वीरें

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के कार्ड की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। कार्ड में शादी की डेट 9 दिसंबर लिखी है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 

Highlights

  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी करेंगे।
  • कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कल 9 दिसंबर को होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल ने अपनी शादी को सीक्रेटिव रखा है, हालांकि अब शादी के कार्ड की एक झलक ऑनलाइन लीक हो गई है। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज सवाई माधोपुर के लग्जरी रिसॉर्ट में अपने मेहंदी समारोह में एक भव्य भोज करेंगे। इस जोड़े ने दोपहर में अपना हल्दी समारोह मनाया। अब इस कपल की शादी से एक दिन पहले कपल के एक फैन क्लब ने शादी के कार्ड की तस्वीरें शेयर की हैं।

कार्ड में गुलाबी फूल बने हैं और विक्की और कैटरीना का नाम गोल्ड में छपा है। वेन्यू में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा लिखा है और शादी की तारीख 9 दिसंबर है।

वायरल पोस्ट पर एक नजर:

विक्की और कैटरीना की शादी की गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, फराह खान, अली अब्बास जफर, कबीर खान और मिनी माथुर और रोहित शेट्टी जैसी हस्तियां शामिल हैं। 

Latest Bollywood News