1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली, विक्की कौशल के साथ खेला रंग-गुलाल, पिचकारी लिए दिखे देवर जी

कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली, विक्की कौशल के साथ खेला रंग-गुलाल, पिचकारी लिए दिखे देवर जी

कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था और मां बनने के कई महीनों पहले से वह लाइमलाइट से दूर चल रही हैं। अब एक्ट्रेस ने एक नई तस्वीर के साथ अपने फैंस का दिन बना दिया है। उन्होंने होली के मौके पर एक नई तस्वीर शेयर की है।

katrina kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KATRINAKAIF कैटरीना-विक्की की होली।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल हैं और नवंबर 2025 में ही इस कपल ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। कैटरीना और विक्की ने 7 नवंबर को अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने विहान रखा है। बेटे के जन्म के बाद से ही कैटरीना अपना पूरा समय अपने बेटे को दे रही हैं और लाइमलाइट से दूर चल रही हैं। अब मां बनने के कुछ महीने बाद कैटरीना और विक्की ने अपनी पहली होली सेलिब्रीट की, जिसकी झलक न्यू मॉम कैटरीना ने खुद शेयर की है। कैटरीना कैफ ने होली के मौके पर एक प्यारी सी सेलिब्रेशन फोटो शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

कैटरीना-विक्की की होली

होली के मौके पर कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ के साथ अपने सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। तस्वीर में, कैटरीना और विक्की सफेद टी-शर्ट पहने हुए होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं सनी हाथ में छोटी सी पिचकारी लिए हुए हैंऔर इसाबेल अपनी स्माइल से दिल जीत रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- "होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

फैंस ने भी दी बधाई

जैसे ही कैटरीना ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस भी बधाई देने को उमड़ पड़े।  वहीं कई ने कैटरीना की क्यूट स्माइल और न्यू मॉम ग्लो की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, "उनकी चमक उनकी खुशी को दिखा रही है।" एक अन्य फैन कमेंट करते हुए लिखा- "विहान, मां बनने के बाद की चमक उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।" एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "मां बनने के बाद उनकी चमक कुछ अलग ही है।" वहीं कई ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए प्यार जताया।

विक्की ने शेयर की थी पिता बनने की खुशी

विक्की कौशल ने हाल ही में कैटरीना के बारे में बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की थी और कहा कि प्रेग्नेंसी की दौरान वह एक 'वॉरियर' जैसी थीं। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, नेहा धूपिया ने उनसे पूछा- "एक नए पिता होने का अनुभव कैसा है?" विक्की ने जवाब दिया, "वो अभी सिर्फ तीन महीने का है। जब बच्चा तीन महीने का होता है तो पिता को कुछ ज्यादा नहीं करना होता। मैं बस उसके बड़े होने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि मैं और अधिक योगदान दे सकूं। अभी उसकी मां ही उसकी सुपरहीरो हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह वॉरियर ही थीं। मुझे उन पर बहुत गर्व है और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।"

कैटरीना-विक्की के बेटे का जन्म

बता दें, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 4 साल बाद कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे के जन्म का ऐलान किया। विक्की और कैटरीना ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “हमारे जीवन का अनमोल रत्न आ गया है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025।”

ये भी पढ़ेंः 'मौत मांगती थी', तिहाड़ जेल में 4 महीने गुजार कर आई एक्ट्रेस की आपबीती, किस केस में पहुंची थी सलाखों के पीछे?
करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो देखकर बोले फैन- 'बड़े दिलवाला'

Latest Bollywood News