1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईद पर कुर्ते के नीचे बनियान न पहनने पर ट्रोल हुआ कैटरीना कैफ का को-स्टार, मांगी माफी, बोला- 'दोबारा ऐसा नहीं होगा'

ईद पर कुर्ते के नीचे बनियान न पहनने पर ट्रोल हुआ कैटरीना कैफ का को-स्टार, मांगी माफी, बोला- 'दोबारा ऐसा नहीं होगा'

कैटरीना कैफ के को-स्टार और पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें लेकर वह ट्रोल्स से घिर गए हैं। एक्टर को कुर्ते के नीचे बनियान न पहनने पर सोशल मीडिया यूजर निशाने पर ले रहे हैं।

ali zafar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN अली जफर।

पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन अपने किसी गाने या अपकमिंग एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि सिंगर बनियान न पहनने को लेकर चर्चा में हैं। अली जफर ने हाल ही में ईद के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह पिस्ता कलर का ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहने नजर आए। सिंगर की ये तस्वीरें देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। देखे ही देखते सिंगर ट्रोल्स से घिर गए, जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए 'बनियान न पहनने' पर माफी मांगी है और साथ ही ये भी कहा कि वह अब कभी ये गलती नहीं दोहराएंगे।

अली जफर ने बनियान न पहनने पर मांगी माफी

अली जफर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बनियान न पहनने पर माफी मांगी है। अपने पोस्ट में अली जफर ने लिखा- 'मैं बनियान के बिना ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहनने के लिए और ईद पर पारंपरिक अजरक धोती पहनकर पौधों को पानी देने जैसा गंभीर जुर्म करने के लिए अपने देश के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं समझता हूं कि मेरा ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहनना देश के सबसे जरूरी मुद्दों में से एक बन गाय है और हर किसी की जिंदगी इससे प्रभावित हुई है। इसलिए मैं अब पूरी कोशिश करूंगा कि ये गलती दोबारा न हो और मैं इस गंभीर अपराध पर ध्यान देने के लिए आप सभी का शुक्रिया कहता हूं।'

इंडिया में बैन है अली जफर के सोशल मीडिया अकाउंट

बता दें, 2025 में पहलगाम हमले के बाद भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट भारत सरकार द्वारा बैन कर दिये गए थे और इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था। इसी दौरान अली जफर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन कर दिया गया था। लेकिन, सोशल मीडिया पर अक्सर पाकिस्तानी सेलेब्स के पोस्ट वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में अब अली जफर के हालिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

कैटरीना कैफ के साथ किया काम

बता दें, अली जफर एक सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर ने 2010 में 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद वह कैटरीना कैफ और इमरान खान के साथ 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में दिखाई दिए और फिर 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क', 'किल दिल', 'डियर जिंदगी' और 'टोटल सियापा' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने भी गाए हैं।

ये भी पढ़ेंः 'वो मुझे छूता था', वायरल गर्ल मोनालिसा ने उस डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप जिसने बनाया हीरोइन, रो-रोकर खोली सनोज मिश्रा की पोल
कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी? बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार संग किया डेब्यू, खूबसूरती में देती हैं ग्लैमरस बालाओं को मात

Latest Bollywood News