A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'LPG की समस्या बड़ी है', 'सरके चुनर' विवाद को डायरेक्टर ने बताया छोटा मुद्दा, बोले- पार्टी में नाचने के लिए बनाया गाना

'LPG की समस्या बड़ी है', 'सरके चुनर' विवाद को डायरेक्टर ने बताया छोटा मुद्दा, बोले- पार्टी में नाचने के लिए बनाया गाना

अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'केडीः द डेविल' के गाने पर हुए बवाल के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को सभी प्लेटफॉर्म्स से डिलीट कर दिया है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने इस गाने पर हुए विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

nora fatehi- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/ANAND AUDIO सरके चुनर विवाद पर आया डायरेक्टर का रिएक्शन।

कन्नड़ फिल्म 'केडीः द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने के डबल मीनिंग वाले बोल सुनकर लोग बुरी तरह चिढ़ गए। गाने के अश्लील और भद्दे बोलों को लेकर इतना बवाल हुआ कि निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर और केस तक दर्ज हो गया और आखिरकार मेक्रस को गाने का हिंदी वर्जन सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा। गाने की हर तरफ हुई इस आलोचना के बाद नोरा फतेही ने एक वीडियो शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें इस गाने के हिंदी वर्जन को लेकर जानकारी नहीं थी। अब फिल्म के निर्देशक प्रेम ने भी इस पूरे मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी में नाचने के लिए बनाया गया था गाना

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए 'केडीः द डेविल' के निर्देशक ने गाने को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी। पूरे मुद्दे पर रिएक्शन देते हुए निर्देशक प्रेम ने कहा कि, "मेरी फिल्म एक इमोशनल फिल्म है और यह गाना (सरके चुनर तेरी सरके) पार्टियों में नाचने के लिए बनाया गया है। कर्नाटक और केरल में इस गाने को खूब पसंद किया गया। मैं अपनी ही फिल्म को लेकर कोई विवाद क्यों चाहूंगा?" 

हिंदी वर्जन की नहीं थी समझ

निर्देशक कहते हैं कि उन्हें हिंदी अच्छे से समझ नहीं आती, इसलिए वह गाने के हिंदी ट्रांसलेशन के कुछ अंश को अच्छे से समझ नहीं पाए और गाना जाने दिया। निर्देशक ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- "गाने का ओरिजनल कन्नड़ वर्जन काफी पसंद किया गया, इसे लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन, हिंदी वर्जन में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द मुझे समझ नहीं आए, क्योंकि मुझे हिंदी अच्छे से समझ नहीं आती। मैं एक ऐसी जगह से आता हूं,जहां 'नीचे मत गिरा, उठाओ' जैसे मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा हैं।"

एक गाने पर इतना विवाद क्यों?

फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि अब गाने में बदलाव कर दिए गए हैं और रिव्यू के लिए सेंट्रल बोर्ड को भेजा गया है। इसी के साथ उन्होंने विवाद पर कहा, “अगर इस गाने के चलते किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मुझे इसके लिए बहुत खेद है। मैं माफी मांगता हूं। हमारी बड़ी सी फिल्म को छोटी लिरिक्स की समस्या से जूझना पड़ा, लेकिन ये बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। दुनिया में इससे कहीं बड़ी समस्याएं हैं, युद्ध चल रहा है, एलपीजी गैस की समस्या भी है, तो एक गाने पर इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा किया गया?”

ये भी पढ़ेंः ईद पर कुर्ते के नीचे बनियान न पहनने पर ट्रोल हुआ कैटरीना कैफ का को-स्टार, मांगी माफी, बोला- 'दोबारा ऐसा नहीं होगा'
कल्पना से परे रहस्य और गला सुखा देने वाले सीन, 33 साल पहले आया भूतिया शो, जिसने उड़ाई थी लोगों की रातों की नींद

Latest Bollywood News