A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कोई फॉर्मेलिटी नहीं चाहिए' TOXIC के सेट पर कियारा आडवाणी को 'Hi-Hello' करने की थी मनाही, बताई शॉकिंग वजह

'कोई फॉर्मेलिटी नहीं चाहिए' TOXIC के सेट पर कियारा आडवाणी को 'Hi-Hello' करने की थी मनाही, बताई शॉकिंग वजह

कियारा आडवाणी ने हाल ही में 'टॉक्सिक' के बारे में बात की और सेट का हाल बयां किया। अभिनेत्री ने बताया कि निर्देशक गीतू मोहनदास ने उन्हें फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के सेट पर किसी से भी औपचारिक बातचीत न करने के लिए कहा था। अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

kiara advani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KIARAALIAADVANI कियारा आडवाणी।

कियारा आडवाणी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं। यश स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से टकराने वाली थी, लेकिन आखिरी मौके पर मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी और जून में फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया। मगर अब फिल्म की रिलीज एक बार फिर पोस्टपोन की जा चुकी है। फिल्म की रिलीज के इंतजार के बीच अब कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि सेट पर निर्देशक गीतू मोहनदास ने कैसे उन्हें किसी से भी 'हाय-हैलो' करने से मना किया था।

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग के बारे में कियारा आडवाणी ने क्या कहा?

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कियारा ने बताया कि गीतू मोहनदास चाहती थीं कि वह शूटिंग के दौरान सेट पर किसी को भी ग्रीट न करें, जिसके चलते एक्ट्रेस को अपनी आदत बदलनी पड़ी। कियारा कहती हैं, “गीतु ने कहा, 'ठीक है, कल जब तुम सेट पर आओगी, तो मैं चाहती हूं कि तुम अपने किरदार में ही रहो। मैं आमतौर पर जैसे ही सेट पर पहुंचती हूं तो लोगों को हाय-हैलो या गुड मॉर्निंग कहती हूं। मैं ऐसी ही इंसान हूं। लेकिन, गीतू ने मुझसे साफ शब्दों में कहा कि सेट पर कोई फॉर्मेलिटी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि कल से जब सेट पर आओ तो अपने कैरेक्टर जोन में ही रहो और किसी से हाय-हैलो न करो। मैं चाहती हूं कि तुम बस अपने किरदार में डूब जाओ और किसी को ग्रीट न करो, अपनी टीम को भी नहीं। किसी को नहीं, बस पूरी तरह अपने किरदार में रहो।”

कियारा आडवाणी के लिए चैलेंजिंग रही 'टॉक्सिक'

कियारा ने बताया कि 'टॉक्सिक' उनके लिए अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। कियारा बताती हैं कि क्योंकि उन्हें अंग्रेजी के अलावा कन्नड़ में भी सीन करने थे और कन्नड़ उनकी मातृभाषा नहीं है, इसलिए डायलॉग अच्छे से बोलने के लिए उन्हें और अधिक तैयारी करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कन्नड़ में काम करना, काफी चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि यह पहली बार था जब मैंने अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में शूटिंग की। एक ही सीन को कई बार शूट करते थे। पहले एक शॉट अंग्रेजी में, फिर हम कन्नड़ टेक करते थे। मगर कम से कम मेरे जैसे व्यक्ति के लिए, कन्नड़ मेरी भाषा नहीं है, इसलिए मुझे अपने डायलॉग ठीक एक रात पहले ही रटने पड़ते हैं।”

हिंदी सिनेमा से अलग था अनुभव

कियारा आडवाणी कहती हैं कि वह अलग भाषा की इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं, लेकिन कन्नड़ भाषा में काम करने का अनभव काफी अलग था। हालांकि, भले ही सांस्कृतिक अंतर हैं, लेकिन काम का वातावरण परिचित सा लगता है। बता दें, केवीएन प्रोडक्शंस और  मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में कन्नड़ सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं और उनके साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ेंः OTT पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की धांसू फिल्म, सुपरहिट रहे थे पिछले दोनों पार्ट, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर
'धुरंधर' के लिए सबसे पहले चुने गए थे राकेश बेदी, आदित्य धर ने स्क्रिप्ट लिखने से पहले किया था साइन, बताई वजह

Latest Bollywood News