A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड बांग्लादेश के तमाशे में फंसा था कोलकाता का संगीतकार, बड़ी मुश्किल से बचाई जान, पूरे देश में फैली भयानक हिंसा

बांग्लादेश के तमाशे में फंसा था कोलकाता का संगीतकार, बड़ी मुश्किल से बचाई जान, पूरे देश में फैली भयानक हिंसा

बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच कोलकाता के एक संगीतकार वहां फंस गए थे। लेकिन किसी तरह हमले से बचकर अपनी जान बचाई और अपने वतन वापस लौट आए।

Shiraz Ali Khan- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@SHIRAZALIKHAN शिराज अली खान

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तमाशा मचा है और हिंसा चरम पर है। हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और देश की बैंड बजी हुई है। गरीबी, भुखमरी और अव्यवस्था की चपेट में आए इस देश के लोग परेशान हैं। इसी बीच यहां कोलकाता के एक सरोद वादक शिराज अली खान भी फंस गए थे और उन्हें बड़ी मुश्किल से जान बचाकर यहां से भागना पड़ा। शिराज अली खान का 19 दिसंबर को ढाका के छायानाट में एक संगीत कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले, पिछले साल के हसीना विरोधी प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद देशव्यापी अशांति के बीच इस सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़ की गई। शिराज शनिवार शाम को अपनी भारतीय पहचान छुपाते हुए किसी तरह कोलकाता भागने में कामयाब रहे। उनका तबला वादक अभी भी वहीं फंसा हुआ है और लौटने की उम्मीद कर रहा है।

कोलकाता में रहता है परिवार

शिराज के पिता उस्ताद ध्यानेश खान हैं, जो उस्ताद अली अकबर खान के पुत्र और बाबा अलाउद्दीन खान के पोते हैं। हालांकि शिराज का परिवार कोलकाता में रहता है, लेकिन उनकी जड़ें सीमा पार से जुड़ी हैं। उनके परदादा, उस्ताद अलाउद्दीन खान, ब्राह्मणबारिया के निवासी थे। शिराज ने कहा, 'कुछ साल पहले, उस्ताद अलाउद्दीन खान के नाम पर बने एक कॉलेज (ब्राह्मणबारिया में) पर हमला हुआ था। लेकिन छायानाट पर हुआ हमला हमारी संस्कृति और साझा मूल्यों पर एक अकल्पनीय हमला है।' शिराज 16 दिसंबर को ढाका पहुंचे ताकि 17 दिसंबर को बनानी में होने वाले उनके जैज़ कॉन्सर्ट में शामिल हो सकें। उनका प्रमुख शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम 19 दिसंबर को निर्धारित था। लेकिन इससे पहले ही यहां उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर दी। 

पहचान छिपाकर भागे शिराज

शिराज ने भारत पहुंचकर मीडिया से बातचीत की और अपना अनुभव साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी उन्हें अपनी पहचान छुपानी पड़ेगी। बांग्लादेश से भागते वक्त हिंसात्मक रूप से उत्साही भीड़ के सामने उन्हें अपनी भारतीय पहचान छिपानी पड़ी। किसी तरह जान बचाकर शिराज वापस लौट आए हैं। 

ये भी पढ़ें- अनीत पड्डा ने अहान पांडे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने भविष्य देख लिया है'

वैद्यनाथ धाम पहुंची कंगना रनौत, भगवान शंकर की शरण में टेका माथा, वायरल हुई तस्वीरें

Latest Bollywood News