A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड कोरियन स्टार ने सेट कर दिया शिवरात्रि का माहौल, देखता रहा बॉलीवुड, शिव तांडव को सुन लोग एक्सेंट के भी हुए दीवाने

कोरियन स्टार ने सेट कर दिया शिवरात्रि का माहौल, देखता रहा बॉलीवुड, शिव तांडव को सुन लोग एक्सेंट के भी हुए दीवाने

कोरियन स्टार औरा ने शिवरात्रि से पहले ही अपने नए ट्रांस वीडियो शिवा शिवम को दिखाकर माहौल सेट कर दिया है। इस गाने की झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Shiva Shivam- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@AOORA69 शिवा शिवम

भारत के ज्यादातर हिस्से में मौसम बदलने लगा है और ठंड ढलान की तरफ है। लोगों को शिवरात्रि का इंतजार है और महज 2 दिन बचे हैं। भगवान भोले की शादी के इस उत्सव में बजेंगे उनके गाने और कोई नया हिंदी गाना रिलीज हो इससे पहले ही कोरियन पॉपुलर स्टार औरा (aoora) ने अपना शिवा शिवम की झलक दिखाकर माहौल सेट कर दिया है। साउथ कोरियन सिंगर और डांसर औरा का भारत से गहरा रिश्ता है और बिग बॉस के साथ एक डांसिंग रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे हैं। औरा ने भगवान शिव को समर्पित एक ट्रांस बनाया है जिसे शिवतांडव में पिरोया गया है। इस गाने का वीडियो भी देखने को मिल रहा है जो भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। 

कौन हैं औरा?

साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने चेहरे औरा (Aoora) का असली नाम है पार्क मिन जुन (Park Min-jun) और साल 1986 में पैदा हुए थे। करीब 13 साल से संगीत की दुनिया में बतौर सिंगर, रैपर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। अब तक कई गाने हिट रहे हैं और भारत से गहरा लगाव रखते हैं। अब शिव तांडव बनाने वाले इस कोरियन स्टार ने इससे पहले भी कई फोक म्यूजिक को एक्सप्लोर किया है जो भारत के सुदूर क्षेत्रों में बजते हैं। बॉलीवुड के कई गानों जैसे पहला नशा, तौबा तौबा, किमची डोसा और होली रे रसिया जैसे गानों के लिए पहचाने जाते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस 17 में भी हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही डांसिंग रियलिटी शो में भी नजर आए थे। 

खुद दिखाई गाने की झलकियां

औरा ने इस गाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर कर दी थी। एक वीडियो शेयर करते हुए औरा ने लिखा, 'आज मैं अपनी भारत में आने की तीसरी सालगिरह मना रहा हूं। मुझे याद है कि कैसा लगा था जब मैं पहली बार दिल्ली में उतरा था। यहां मुझे जो ढेर सारा प्यार और तजु्र्बा मिला मैं उसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इसी तरह के अनुभव की आगे भी आकांक्षा रखता हूं। मैं ये गाना उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं जो मेरी यहां तक की यात्रा में मददगार रहे हैं। ये एक गाना नहीं है बल्कि एक प्रार्थना है जो हर दिल से निकलती है।' इस ट्रांस के वीडियो में औरा ने जोरदार डांस भी दिखाया है जो भगवान शिव की पूजा में समर्पित है। अगर आप भी शिवरात्रि के लिए खास गाना खोज रहे हैं तो ये आपके लिए है। 

ये भी पढ़ें- 2 महीने से जेल में कट रही थी विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी की रातें, अब सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

O Romeo X Review: ‘ओ रोमियो’ ने मचाई धूम, 'कबीर सिंह' के बाद अब छाए शाहिद कपूर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है बॉस!

Latest Bollywood News