1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तेरे इश्क में' के बाद कृति सेनन को मिला करियर-बेस्ट का तमगा, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

'तेरे इश्क में' के बाद कृति सेनन को मिला करियर-बेस्ट का तमगा, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

'तेरे इश्क में' धनुष के साथ कृति सेनन भी हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। यूजर्स एक्ट्रेस कृति की एक्टिंग को उनके करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं।

tere ishk mein- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SUMITKADELOFFICIAL धनुष-कृति सेनन

कृति सेनन अपनी लेटेस्ट रिलीज 'तेरे इश्क में' की सक्सेस का मजा ले रहे हैं। यह रोमांटिक ड्रामा, जिसमें वह पहली बार धनुष के साथ नजर आ रही हैं। शुक्रवार, 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन धनुष और कृति दोनों की परफॉर्मेंस को दर्शकों से तारीफ मिल रही है। कई फैंस ने यह भी कहा कि यह कृति का अब तक का सबसे अच्छा काम है, जो पिछले कुछ सालों में एक एक्टर के तौर पर उनकी रेंज को और बढ़ाता है। कृति ने अब इन कमेंट्स पर रिएक्ट किया है।

दर्शकों ने कृति सेनन की जमकर तारीफ

कृति ने अपने X अकाउंट पर फिल्म के कई फैंस रिएक्शन और पॉजिटिव रिव्यू रीपोस्ट किए। एक फैन ने कहा, '#MIMI के बाद लोगों ने कहा यह #KritiSanon का करियर-बेस्ट एक्ट है। #DoPatti के बाद भी लोगों ने यही कहा और अब #TereIshqMein के बाद भी लोग यही कह रहे हैं।' आगे यह भी लिखा, 'अगर आपका करियर हर साल बेहतर होता जा रहा है तो आप कुछ बहुत सही कर रहे हैं @kritisanon।' सोशल मीडिया पर धनुष की भी खूब तारीफ हो रही है।

कृति सेनन का जवाब हुआ वायरल

इस कमेंट ने कृति का ध्यान खींचा, जिन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'तारीफ के लिए धन्यवाद मेरी राय में.. अगर आप इवॉल्व और ग्रो नहीं कर रहे हैं तो आप अच्छी तरह से नहीं जी रहे हैं, बस जिंदगी से गुजर रहे हैं... खुद को चैलेंज करना एक्साइटिंग है। इससे आग जलती रहती है।'

11 साल पहले एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मॉडलिंग के साथ शुरुआत की और फिर एक्टिंग की ओर रुख किया। कृति सेनन ने 2014 में 'हीरोपंती' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी' और 'क्रू' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने 'मिमी' में अपने काम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता।

ये भी पढे़ं-

1 घंटे 56 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसे देख भूल जाएंगे 'कॉन्ज्यूरिंग', थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचाएगी दहशत

'तेरे इश्क में' कृति सेनन के ऑन-स्क्रीन पति परमवीर चीमा कौन हैं? 'बॉर्डर 2' में भी आएगे नजर

Latest Bollywood News