नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' अब सिनेमघरों में दस्तक दे चुकी है। दिवाली से पहले फिल्म के निर्माताओं ने इसे सिनेमाघरों में उतारा और दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज दिया। फिल्म के रिलीज होते ही इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर ने प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाई है और अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। नितेश तिवारी ने भारत के प्राचीनतम ग्रंथ 'रामायण' की कहानी को जिस भव्य अंदाज में पेश किया है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म की ही तरह इसके गानों को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच कुमार विश्वास ने 29 अक्टूबर को रिलीज हुए फिल्म के गाने 'जुड़ी जोड़ी' को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। कुमार विश्वास ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बताया कि इस गाने को 6 बार रिजेक्ट कर दिया गया था।
रवि दुबे के साथ थिएटर पहुंचे कुमार विश्वास
'रामायण' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से ठीक पहले कई जगहों पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। दिल्ली में भी 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कुमार विश्वास और रवि दुबे पहुंचे और फिल्म से जुड़े कुछ रोचक किस्से शेयर किए। इसी दौरान कुमार विश्वास ने बताया कि उन्हें 'जुड़ी जोड़ी' की लिरिक्स 6 बार लिखनी पड़ी, क्योंकि मेकर्स को ये पसंद नहीं आ रही थी। 'जुड़ी जोड़ी' की मेकिंग के बारे में बात करते हुए कुमार विश्वास ने खुलासा किया कि नमित मल्होत्रा ने 6 बार इसे रिजेक्ट कर दिया था और उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस गाने को लिखने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे।
रोना आ रहा था- कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने बताया कि कैसे इस गाने को लिखते समय वह हर बार भावुक हो जा रहे थे। उन्होंने कहा- 'मैं कोई भी स्पॉइलर नहीं देना चाहता, मैंने 6-7 बार इसे अकेले भी देखा और एडिट में भी देखा और हर बार इसे रुकवाना पड़ रहा था और मुझे हर बार रोना आ रहा था। मैं फिर से कहता हूं, राम की कहानी जीवनी नहीं, संजीवनी है। आप कितनी ही बार क्यों न देख लीजिए, कितने ही बार सुन लीजिए और हर बार एक नई बात सामने आती है। मैंने कुछ नहीं लिखा, जो भी वाल्मिकी की रामायण में था, जो रामचरित मानस में था और जो अंदर से आया, बस वही कर दिया।'
कुमार विश्वास ने दिया 'जुड़ी जोड़ी' से जुड़ा स्पॉइलर
कुमार विश्वास आगे कहते हैं कि वह कोई भी स्पॉइलर नहीं देना चाहते, लेकिन गाने से जुड़ा स्पॉइलर जरूर शेयर करना चाहेंगे। वह कहते हैं- 'मैं 'रामायण' के पॉपुलर गाने 'जुड़ी जोड़ी' से जुड़ा स्पॉइलर जरूर दे देता हूं, जो काफी पॉपुलर हो रहा है। ये जो गाना रिलीज हुआ है, वो इसका सातवां वर्जन है, क्योंकि सब संतुष्ट हो जाते थे, लेकिन नमित के साथ ऐसा नहीं था। रहमान साहब कहते थे कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन नमित जी कहते थे- कुमार साहब आपके पास वो शब्द तो हैं, जो मुझे चाहिए, लेकिन आप मानते नहीं हैं। फिर मैंने कुछ हिस्से पर काम किया और अन्य लाइन जोड़ीं और वो मान गए।'
ये भी पढ़ेंः अगर 'रामायण' में रणबीर बने हैं परशुराम तो ये कौन है? लंबी कद-काठी ने बनाया बॉडी डबल, ‘धुरंधर 2’ में भी आए नजर
Latest Bollywood News