1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल कपूर-नैना बच्चन के घर गूंजी किलकारी, अमिताभ बच्चन की भतीजी बनी मां

कुणाल कपूर-नैना बच्चन के घर गूंजी किलकारी, अमिताभ बच्चन की भतीजी बनी मां

कुणाल कपूर और उनकी पत्नी नैना बच्चन ने एक बच्चे का वेलकम किया है। कपल ने अपने अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी साझा की।

कुणाल कपूर और नैना बच्चन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KUNAL KAPOOR कुणाल कपूर और नैना बच्चन

Highlights

  • कुणाल कपूर और नैना बच्चन ने साल 2010 में शादी की थी।
  • श्वेता बच्चन नंदा ने दोनों की मुलाकात करवाई थी।

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर और नैना बच्चन की खुशी का इन दिनों ठिकाना नहीं हैं, क्यों ये कपल अब पेरेंट्स बन गए हैं। अभिनेता ने अपने चाहने वालों के बीच यह खुशखबरी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। कुणाल और नैना ने अपने पहले बच्चे - बेबी बॉय का वेलकम किया है। कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी और उन पर प्यार बरसाया। बता दें नैना बच्चन, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं।

अभिनेता ने 31 जनवरी को इसकी घोषणा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “नैना और मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम एक खूबसूरत बच्चे के मम्मी-पापा बन गए हैं। इसके लिए हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।”

जैसे ही उन्होंने खुशखबरी साझा की, कुणाल को कई हस्तियों और फैंस का प्यार मिला। नैना की कजिन श्वेता बच्चन, अंगद बेदी, ऋतिक रोशन, सुजैन खान और अन्य जैसे लोगों ने कुणाल के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कुणाल कपूर और नैना बच्चन ने 9 फरवरी, 2010 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने 2009 में सगाई की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। श्वेता बच्चन नंदा ने कुणाल और नैना को एक दूसरे से मिलवाया था। नैना, अजिताभ बच्चन और रमोला बच्चन की बेटी हैं और वह पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कुणाल कपूर आखिरी बार 'अनकही कहानी' और 'द एम्पायर' में नजर आए थे। इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।

Latest Bollywood News