1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कश्मीर में कुणाल खेमू की पुश्तैनी हवेली, बहन ने दिखाई झलक, बालकनी से लेकर बैठक तक हर कोना है खास

कश्मीर में कुणाल खेमू की पुश्तैनी हवेली, बहन ने दिखाई झलक, बालकनी से लेकर बैठक तक हर कोना है खास

कुणाल खेमू की बहन करिश्मा खेमू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कश्मीर स्थित पुश्तैनी हवेली की झलक साझा की, जो बेहद खूबसूरत और खास है। लेकिन, इस हवेली पर समय की मार भी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

kunal kemmu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KUNALKEMMU/@KARISHMAKEMMU कुणाल खेमू की बहन ने दिखाई कश्मीर में अपने पुश्तैनी घर की झलक।

कुणाल खेमू सालों से अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीत रहे हैं। इन दिनों कुणाल प्राइम वीडियो का रियेलिटी शो 'द अलायंस' होस्ट कर रहे हैं, जो लगातार चर्चा में है। इस बीच अभिनेता एक और वजह से सुर्खियों में हैं और ये वजह है उनकी कश्मीर स्थित पुश्तैनी हवेली। कुणाल खेमू की बहन करिश्मा खेमू ने हाल ही में कश्मीर में अपने पुश्तैनी घर का खूबसूरत वीडियो शेयर किया। करिश्मा ने बताया कि कैसे ये घर उनकी पुरानी यादों को ताजा करने वाला और भावुक पल था। दशकों पहले कुणाल खेमू के परिवार को यह घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। अब करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर उस पुश्तैनी हवेली का वीडियो शेयर किया है, जिसने उनकी पुरानी यादें ताजा कर दीं।

कश्मीर में कुणाल खेमू की पुश्तैनी हवेली

करिश्मा ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे सालों पहले ये घर बेहद खूबसूरत हुआ करता था, लेकिन अब इसकी हालत खराब हो चुकी है। करिश्मा अपने घर के अंदर का नजारा दिखाते हुए उन कमरों की ओर भी इशारा किया, जिनमें परिवार की प्यारी यादें बसी थीं। लेकिन, इस ट्रेडिशनल मल्टी-स्टोरी घर पर समय की मार साफ तौर पर देखी जा सकती है। फीका पड़ा पेंट, टूटी सीढ़ियां, चटका प्लास्टर और झुकी हुई लकड़ी की बीम। घर की ऊपर की मंजिल पर एक लकड़ी की बालकनी भी है, जो खंभों और रेलिंग पर टिकी है।

सालों पहले छोड़ना पड़ा घर

करिश्मा कहती हैं- 'सालों पहले एक रात में हमें ये घर छोड़ना पड़ा था, मगर आज हम सालों बाद फिर से श्रीनगर की गलियों से गुजरते हुए घर की दहलीज तक पहुंच गए।' वीडियो के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा- 'बहुत गई, थोड़ी रही। 9 सीढ़ियां थीं कभी, अब सिर्फ 3 रह गई हैं। जमीन बदल गई, घर बदल गया। पर जो यादें रह गई थीं, वो आज भी वहीं थीं। सालों बाद अपना घर दोबारा देखना... अलग ही फीलिंग है। अगर इसकी सही से देखभाल होती तो ये और खूबसूरत होता, लेकिन अब वो हमारा तो रहा नहीं। जब भी मेरे माता-पिता यहां आते हैं, बहुत ही मिली-जुली फीलिंग होती है। ज्यादातर बचपन की यादें हैं और कुछ ऐसी जो दिलो-दिमाग पर छाई रहती हैं। कश्मीरी पंडित का घर, कश्मीर।'

जर्जर हालत में घर

करिश्मा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बीच की मंजिलों पर पत्थर की चिनाई दिखाई देती है, जो लकड़ी के खिड़की के फ़्रेम और शटर के साथ अलग ही लुक देती है। इस वीडियो पर कई आम सोशल मीडिया और कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। अशोक पंडित ने कश्मीरी पंडित होने का दर्द बयां करते हुए लिखा- 'मैं निशब्द और सुन्न हूं। यह हर कश्मीरी पंडित की कहानी है। अपनी जड़ों से फिर से जुड़ने का अनुभव कराने के लिए करिश्मा, आपका धन्यवाद।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'पुरानी यादें ताजा हो गईं, कितना सुंदर घर है... क्या किसी ने इसे रातों-रात गैर-कानूनी तरीके से हथिया लिया?' एक और पूछता है- 'ये घर अब भी आपका है, या फिर किसी ने इस पर कब्जा कर लिया?'

ये भी पढ़ेंः 90s का मशहूर चाइल्ड एक्टर अब बन गया है माचो मैन, 'कलयुग' से मिला लीड एक्टर बनाने का मौक, आज है नवाबों के घर का दामाद

Latest Bollywood News